फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer protest : Number of farmers will be increased on Delhi border

अब लंबी लड़ाई के मूड में किसान, पंजाब से रोजाना 2 हजार किसान पहुंच रहे दिल्ली बॉर्डर

Tue, 05 Jan 2021 01:50 PM IST
निवेदिता वर्मा सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 05 Jan 2021 01:50 PM IST
विज्ञापन
Farmer protest : Number of farmers will be increased on Delhi border
धरने पर बैठे किसान। - फोटो : फाइल फोटो

तीन कृषि कानूनों को लेकर आठवें दौर की बातचीत विफल होने के बाद अब किसानों ने लंबी लड़ाई की तैयारी कर ली है। इसके तहत अब किसानों से अपने परिवारों के साथ राशन लेकर दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचने का आह्वान किया गया है। धरना स्थलों पर किसानों की संख्या बढ़ाने के लिए पंजाब समेत हरियाणा से रोजाना पांच हजार किसानों को पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन


फिलहाल पंजाब से दो हजार किसान रोजाना दिल्ली के लिए कूच कर रहे हैं, इनकी संख्या पांच हजार रोजाना करने की तैयारी की है। इसके लिए पंजाब के किसान नेताओं की ड्यूटी लगा दी गई है। इसके अलावा, धरना स्थलों पर हरियाणा के किसानों की भागीदारी बढ़ाने के लिए गांवों में नए सिरे से भाकियू समेत अन्य संगठनों ने प्रचार शुरू कर दिया है। आठ जनवरी से पहले किसान सभी बार्डर पर प्रदर्शनकारियों की संख्या दोगुनी करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - किसानों की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहता रिलायंस, याचिका में कहा- तोड़फोड़ के लिए अन्नदाता जिम्मेदार नहीं  
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी प्रदेशों में जाकर करेंगे किसानों को जागरूक : चढ़ूनी
भारतीय किसान यूनियन के हरियाणा अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने बताया कि आंदोलन को और मजबूती देने के लिए पंजाब-हरियाणा के अलावा पूरे देश में प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। वह खुद जम्मू जाएंगे और इसके बाद अन्य प्रदेशों में जाकर आंदोलन को लेकर किसानों को न केवल जागरूक किया जाएगा, बल्कि दिल्ली आने के लिए आह्वान किया जाएगा। इसके बाद अन्य प्रदेशों में जाकर भी किसानों को स्थिति से अवगत कराया जाएगा, ताकि आंदोलन पूरे देश में चले।

गांव जाकर मांग रहे हैं समर्थन : मान
भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान का कहना है कि सरकार किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। 8 जनवरी की बातचीत से पहले गांवों में प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। गांव के गांव आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। अगर 8 जनवरी को भी बातचीत से कोई नतीजा नहीं निकला तो आंदोलन को लेकर नए तरीके से रणनीति बनाई जाएगी।


यह भी पढ़ें - किसान आंदोलन : बारिश बनी आफत तो किसानों ने निकाला देसी जुगाड़, ठंड से भी होगा बचाव 

गेहूं कटाई तक आंदोलन को तैयार : सांघा
आजाद किसान कमेटी दोआबा के अध्यक्ष और संयुक्त मोर्चा के सदस्य हरपाल सिंह सांघा ने बताया कि हमारे पास किसी भी तरह से राशन की कमी नहीं है। सरकार को आंदोलन खत्म करने की जल्दी है, हमें नहीं। किसान गेहूं की कटाई तक धरने पर बैठने को तैयार हैं।

पंचायती चुनाव के दावेदारों से भी मांग रहे समर्थन
भारतीय किसान मजदूर नौजवान यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र आर्य का कहना है कि संगठन के सदस्य गांवों में पंचायती राज के दावेदारों से समर्थन मांग रहे हैं और इसके लिए ग्रामीणों को भी जागरूक कर रहे हैं। आर्य का दावा है कि रणनीति के तहत दावेदार न केवल किसान आंदोलन में आर्थिक मदद कर रहे हैं, बल्कि अपने समर्थकों को भी धरनास्थलों पर भेज रहे हैं। जो दावेदार किसानों की मदद करेगा, संगठन उसी के समर्थन में वोट के लिए अपील करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed