फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer leader Jagjit Singh Dallewal will end his fast unto death

Farmers Protest: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल खत्म करेंगे आमरण अनशन, डॉक्टरों की टीम करेगी इलाज

Sun, 19 Jan 2025 06:58 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 19 Jan 2025 06:58 AM IST
सार

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने अपना आमरण अनशन खत्म करने की घोषणा कर दी है। आज केंद्र सरकार की टीम ने किसान नेताओं से बातचीत की है।

विज्ञापन
Farmer leader Jagjit Singh Dallewal will end his fast unto death
जगजीत सिंह डल्लेवाल (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने अपना आमरण अनशन खत्म करना स्वीकार कर लिया है। साथ ही मेडिकल असिस्टेंट लेने के लिए राजी हो गए हैं। 

विज्ञापन


पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर किसान अपनी मांगों को लेकर बैठे हुए हैं। किसानों से बातचीत को लेकर सरकार राजी हो गई है। अगले महीने चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में 14 फरवरी को किसानों और केंद्र सरकार के बीच बैठक होगी। बैठक महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट में शाम पांच बजे होगी। 
विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें कि किसानों की मांगों पर चर्चा करने के लिए केंद्र सरकार की टीम खनौरी बॉर्डर पर मुलाकात के लिए पहुंची थी। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) सिद्धूपुर के नेता काका सिंह कोटड़ा और अभिमन्यु कोहाड़ मौजूद थे। इस दौरान टीम ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की बैठक पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव प्रिय रंजन ने कहा कि 'हमने केंद्र सरकार का संदेश किसानों तक पहुंचा दिया है। हमने डल्लेवाल जी और फोरम के अन्य सदस्यों से बात की है। हमारी बातचीत जारी रहेगी। वार्ता का अगला सत्र 14 फरवरी को चंडीगढ़ में होगा।


केंद्र सरकार की टीम प्रस्ताव लेकर पहुंची थी। इस बैठक में करीब घंटे भर किसानों की मांगों पर विचार-विमर्श चला। जिसमें आंदोलनरत किसानों की मुख्य मांगें शामिल थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed