फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer Leader Gurnam Chaduni Supported students protest in Panjab University of Chandigarh

चंडीगढ़: छात्रों के प्रदर्शन को समर्थन देने पीयू पहुंचे गुरनाम चढ़ूनी, दी चेतावनी-छात्रों पर लाठीचार्ज बर्दाश्त नहीं करेंगे 

Tue, 22 Jun 2021 03:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 22 Jun 2021 03:03 PM IST
सार

छात्रों ने कहा कि वे पीयू में 21 दिन से धरना दे रहे हैं लेकिन उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। उल्टा छात्रों पर लाठीचार्ज करवाया गया। छात्र यहां पढ़ाई के लिए आए हैं।

विज्ञापन
Farmer Leader Gurnam Chaduni Supported students protest in Panjab University of Chandigarh
पीयू पहुंचे गुरनाम चढ़ूनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल को शोध के समय में न जोड़ने समेत कई मांगों को लेकर चंडीगढ़ में छात्रों ने पीयू में धरना-प्रदर्शन किया। छात्रों के प्रदर्शन के समर्थन में किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी समेत कई किसान पीयू पहुंचे। इस दौरान आयोजित बैठक में गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि छात्रों पर हाल ही में किया गया लाठीचार्ज निंदनीय है। अगर भविष्य में पीयू की ओर से ऐसा किया गया तो उसका अंजाम बुरा होगा। छात्रों की मांग जायज है, उन्हें पूरा करें।

विज्ञापन


पीयू के शोधार्थी और छात्र वीसी कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और धरना-प्रदर्शन किया। यहां पंजाब से कई किसान पहुंचे। छात्रों ने पीयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने कहा कि वे पीयू में 21 दिन से धरना दे रहे हैं लेकिन उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। उल्टा छात्रों पर लाठीचार्ज करवाया गया। छात्र यहां पढ़ाई के लिए आए हैं।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि सिंडिकेट व सीनेट के न होने के कारण अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। छात्रों के हितों को कुचला जा रहा है, जो वे नहीं होने देंगे। छात्रों ने मांग उठाई कि बाहरी गाइड वाले शोधार्थियों को भी छात्रावास आवंटित किया जाए, उन्हें न निकाला जाए। कई अन्य मांगें भी उठाई। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed