फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   farmer died in patiala after land aquestion

जमीन पर जबरन कब्जे के सदमे में किसान की मौत, पंचों के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 16 May 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Tue, 16 May 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
 farmer died in patiala after land aquestion
सदमे से किसान की मौत - फोटो : Demo Pic
जमीन पर जबरन कब्जे ने किसान के परिवार की ज़िंदगी उजाड़ कर रख दी। खेत में बुआई की तैयारी कर रहे किसान की जमीन पर लोगों ने पुलिस को लेकर कब्जा कर लिया, सदमे में किसान की जान चली गई। पटियाला के थाना भादसों के  गांव रामपुर साहीएवाल में जबरन जमीन पर कब्जा किए जाने के सदमे में किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन


इस मामले में किसान की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने गांव के सरपंच और सभी पंचायत सदस्यों के अलावा चार और लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साथ ही पंचायत के सभी सदस्यों को भी नामजद कर लिया है। लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


थाना भादसों के अधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि बलजीत कौर निवासी गांव रामपुर साहीएवाल ने बयान दिया है कि गांव के सरपंच, सभी चार पंचायत सदस्यों के अलावा जसवंत सिंह, मेजर सिंह, हंसराज और गुरविंदर सिंह के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कोर्ट ने बलजीत कौर के पक्ष में फैसला सुना दिया। कोर्ट का फैसला आनेके बाद पुलिस ने गत 11 मई को जमीन पर कब्जा भी दिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलजीत कौर ने बताया कि उसके पति अमरीक सिंह (48) 13 मई को जमीन पर बुवाई करने  के लिए जा रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने आकर उसके पति को धमकियां दीं और फिर जबरन जमीन पर कब्जा कर लिया। जमीन पर कब्जा होने के बाद अमरीक सिंह सदमे में आ गया और उसकी मौत हो गई। 


पुलिस पहले केस दर्ज करने के लिए नहीं थी तैयार
पहले पुलिस मौत को सामान्य मानकर मामला निपटाना चाहती थी। लेकिन मृतक के घर वालों ने अमरीक का शव लेने से मना कर दिया। अब पुलिस ने सोमवार को बलजीत कौर की शिकायत पर किसान की मौत के मामले में रामपुर साहीएवाल के सरपंच, सभी चार पंचों और चार अन्य लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, जमीन पर जबरन कब्जा करने और धमकियां देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया, इसके बाद घर वालों ने अमरीक का शव लेकर मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed