फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer destroyed seven acres of tomato crop in Punjab

आफत बनी बरसात: किसान ने ट्रैक्टर चला नष्ट की सात एकड़ टमाटर की फसल, लाखों रुपये का हुआ नुकसान

Fri, 24 Mar 2023 08:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Mar 2023 08:36 PM IST
सार

किसान को करीब साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, खेत में भरे पानी को उन्होंने निकालने की कोशिश भी की लेकिन लगातार बारिश होने से फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। इसके बाद उन्होंने ट्रैक्टर से फसल को नष्ट कर दिया। किसान जगतार सिंह ने सरकार व प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की।

विज्ञापन
Farmer destroyed seven acres of tomato crop in Punjab
टमाटर की फसल पर ट्रैक्टर चलाता किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में बरसात आफत बनकर आई है। गेहूं के अलावा सब्जियों को भारी नुकसान हुआ है। लौंगोवाल के पास गांव किला भरियां में बारिश के कारण किसान की सात एकड़ में लगी टमाटर की फसल बर्बाद हो गई। मजबूरन किसान को ट्रैक्टर से टमाटर की फसल को नष्ट करना पड़ा।

विज्ञापन


पीड़ित किसान जगतार सिंह ने बताया कि उन्होंने सात एकड़ जमीन पर टमाटर की खेती की थी और प्रति एकड़ करीब 50 हजार रुपये का खर्च किया था लेकिन बारिश ने फसल को बर्बाद कर दिया। इससे करीब साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, खेत में भरे पानी को उन्होंने निकालने की कोशिश भी की लेकिन लगातार बारिश होने से फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। इसके बाद उन्होंने ट्रैक्टर से फसल को नष्ट कर दिया। किसान जगतार सिंह ने सरकार व प्रशासन से बर्बाद हुई फसल का उचित मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Punjab Weather News: पंजाब में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, खेतों में बिछी गेहूं की फसल
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ बारिश से किसानों की बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देने के संबंध में भारतीय किसान यूनियन एकता (डकौंदा) ने डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल को मांग पत्र सौंपा। यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि बेमौसमी बारिश के कारण किसानों की बड़े पैमाने पर फसल और सब्जियां बर्बाद हुई हैं।

प्रशासन इन फसलों की विशेष गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजा किसानों को दे। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण गेहूं ही नहीं बल्कि चने, सरसों और टमाटरों की फसल को अधिक नुकसान हुआ है। डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने किसानों को आश्वासन दिया है कि जल्द किसानों की बर्बाद फसलों की गिरदावरी करवाई जाएगी और मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed