{"_id":"5739e5aa4f1c1b6c17ac7bc9","slug":"farmer-commit-suicide-in-moga","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जदार किसान: 10 साल पहले बड़े भाई ने की खुदकुशी, अब छोटे ने भी दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्जदार किसान: 10 साल पहले बड़े भाई ने की खुदकुशी, अब छोटे ने भी दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Tue, 17 May 2016 05:45 PM IST
विज्ञापन
मोगा में किसान ने की सुसाइड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज में डूबे किसान परिवार से 2 भाईयों ने की खुदकुशी। 10 साल बड़े भाई ने दी थी जान अब छोटे भाई ने निगला जहर। दर्दनाक वाकया पंजाब के मोगा जिले की सीमा पर एवं थाना बाघापुराना के अंतर्गत आने वाले गांव थराज में कर्ज से परेशान किसान ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। गांव के लोगों ने बताया कि दस साल पहले किसान सुरजीत सिंह के भाई मस्सा सिंह ने भी आर्थिक तंगी के कारण खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन
किसान सुरजीत सिंह (50) पुत्र सरबन सिंह गांव थराज के पास पांच एकड़ जमीन थी। सिविल अस्पताल में मृतक के बेटे सुखजिंदर सिंह ने बताया कि उसके पिता ने पंजाब ग्रामीण बैंक से कर्ज की लिमिट बनवाई हुई थी। उन्होंने कुछ लोगों से भी ब्याज पर पैसा लिया हुआ था। उन्होंने बताया कि किसानी खर्च के अलावा घरेलू खर्च के कारण परिवार आर्थिक तंगी में था। इस कारण उसके पिता कुछ दिन से परेशान थे। रविवार रात वह खेत चले गए। वहां उन्होंने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
थाना बाघापुराना के एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि मृतक सुरजीत सिंह के पुत्र सुखजिंदर सिंह के बयान पर पोस्टमार्टम करवाया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक किसान का विसरा सरकारी लेबोरेटरी जांच के लिए भेजा जाएगा। इस दौरान गांव के लोगों ने बताया कि 10 वर्ष पहले सुरजीत सिंह के भाई मस्सा सिंह ने भी आर्थिक तंगी के कारण खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन