{"_id":"57333e484f1c1b9b37919892","slug":"farmer-commit-suicide-in-firozpur-due-to-debt","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 लाख का कर्ज जिंदगी पर पड़ा भारी, एक और किसान ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 लाख का कर्ज जिंदगी पर पड़ा भारी, एक और किसान ने दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, ममदोट,फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Thu, 12 May 2016 06:10 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के फिरोजपुर में खुदकुशी करने वाले किसान की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेती में हुए नुकसान की वजह से 3 लाख रुपये के कर्ज में किसान ने सल्फास निगलकर खुदकुशी कर ली। मामला पंजाब के ममदोट (फिरोजपुर)। गांव तरां वाला (चक घुबाई) का है। आर्थिक तंगी के चलते एक किसान ने सल्फास निगल कर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि इस बार गेहूं का कम झाड़ होने से किसान तीन लाख रुपये का करजाई हो गया था। गौरतलब है कि ममदोट हलके में खुदकुशी करने वाले तीन किसान हो चुके हैं।
विज्ञापन
मृतक किसान बंता सिंह वासी गांव तरां वाला (चक घुबाई) के छोटे भाई बलवीर सिंह पुत्र निरंजन सिंह ने बताया कि उसके भाई के पास ढाई एकड़ जमीन है। इस बार गेहूं की फसल में झाड़ कम होने से उसके सिर पर तीन लाख रुपये का कर्ज हो गया था। इसी बात से बंता सिंह परेशान रहता था।
विज्ञापन
मंगलवार रात को बंता सिंह ने घर पर पड़ी सल्फास की गोलियां खा ली। जब परिजनों को इस बात का पता चला तो तब तक बंता सिंह की मौत हो चुकी थी। इस संबंधी पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि ममदोट में किसान सुरजीत सिंह ने जहरीली वस्तु निगलकर, गांव कड़मा के किसान गुरजीत सिंह ने जहरीली दवा पीकर खुदकुशी कर ली थी। बुधवार को बंता सिंह का संस्कार कर दिया गया।