{"_id":"5929c3d44f1c1b267b535ec5","slug":"farmer-commit-suicide-in-ferozpur-punjab-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्गेनिक खेती में पड़ा घाटा, 20 लाख के कर्जदार किसान ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्गेनिक खेती में पड़ा घाटा, 20 लाख के कर्जदार किसान ने की खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Sun, 28 May 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कुलगढ़ी के गांव झोक हरिहर में शनिवार को कर्ज से परेशान किसान ने जहर निगलकर खुदकुशी कर ली। किसान के पास सात एकड़ जमीन थी जिसमें वह आर्गेनिक खेती करता था। उसने बैंक, को-आपरेटिव सोसाइटी, आढ़ती और भाईचारे से 20 लाख रुपये कर्ज ले रखा था और उसको चुका नहीं पा रहा था।
गुरचरण सिंह वासी गांव झोक हरिहर ने बताया कि उनका एकलौता बेटा कुलदीप सिंह (45) आर्गेनिक खेती करता था। वह मूलरूप से सब्जियों की पैदावार करता था। उसके पास सात एकड़ जमीन थी। इसके साथ ही वह अन्य किसानोंकी जमीन पर भी खेती करता था।
पिता ने बताया कि कुलदीप पर बैंक व को-आपरेटिव के आठ लाख रुपये, आढ़ती के सात लाख रुपये व भाईचारे के पांच लाख रुपये का कर्ज था। कर्ज के कारण कुलदीप हमेशा परेशान रहता था। कर्ज उतारने के लिए उसने कई प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हो सका। कुलदीप के दो छोटे बेटे हैं।
विज्ञापन
दो दिन में सुसाइड की दूसरी घटना
सूबे में दो दिन में दूसरे किसान ने खुदकुशी की है। इससे पहले वीरवार को पटियाला के गांव फतेहपुर गढ़ी में नरिंदर सिंह नामक किसान ने खेत में जहर पीकर खुदकुशी कर ली थी।