Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Rahul Gandhi Targets AAP in Punjab, Makes Drugs and Gangsterism Key Congress Election Issues

राहुल ने सेट किया कांग्रेस का चुनावी नैरेटिव: आप के खिलाफ नशा-गैंगस्टरवाद बनेंगे सियासी हथियार; ये मुद्दे अहम

Thu, 05 Nov 2026 10:22 AM IST
Sharukh Khan मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 05 Nov 2026 10:22 AM IST
सार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के गृह जिले संगरूर से राहुल गांधी ने चुनावी नैरेटिव सेट कर दिया। नशा और गैंगस्टरवाद सियासी हथियार बनेंगे। सात मुद्दों के साथ पंजाब के चुनावी समर में कांग्रेस उतरेगी। खरगे ने एकजुटता पर जोर दिया है। रिमोट कंट्रोल की सरकार के बजाय पंजाबियों को पंजाब की सरकार देने का वादा किया है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Targets AAP in Punjab, Makes Drugs and Gangsterism Key Congress Election Issues
Rahul Gandhi - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के गृह जिले संगरूर से राहुल गांधी ने पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी बिगुल फूंक दिया है। 22 मिनट 14 सेकंड के भाषण में राहुल ने जहां सूबे के लिए चुनावी नैरेटिव सेट कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी कांग्रेसियों को सात संकल्पों के साथ जनता के बीच जाने का मंत्र दे दिया। बुधवार को मालवा क्षेत्र के प्रमुख शहर संगरूर में कांग्रेस की इस रैली के खासे सियासी मायने रहे।
विज्ञापन


दरअसल, राहुल गांधी मान के गढ़ में गरजते हुए उन्हें चुनौती देना चाहते थे। हालांकि, उन्होंने ऐसा किया भी लेकिन सीएम मान पर राहुल के वार सियासत से आगे व्यक्तिगत सीमाओं को पार कर गए। सूबे में गैंगस्टरवाद और नशे की बात करते-करते राहुल ने शराब सेवन के आरोपों से सीएम को जोड़ते हुए उन्हें निशाने पर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

राहुल ने मंच से इसे सूबे में एक बड़ा चुनावी नैरेटिव बनाने के लिए रणनीतिक पैंतरेबाजी की। पंजाब में नशा कैसे खत्म हो सकता है, इसका विजन भी राहुल ने दिया। राहुल ने दावा किया कि कांग्रेस की सरकार आने पर सूबे में उद्योगों और किसानों को मजबूती देंगे ताकि रोजगार के अवसर बढ़ें और इसी से नशे की समस्या काफी हद तक खत्म होगी।

 

नशे के बाद गैंगस्टरवाद की बात छेड़ने से पहले राहुल ने पंजाबियों का मंच से मूड भी जाना और फिर बताया कि दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह से मंच पर ही मिलने के बाद उन्होंने अपने भाषण का प्लान बदल दिया है। 

 

मूसेवाला के पिता को साथ में खड़ा कर राहुल ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सिद्धू को दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर मारने का तरीका तो आज पंजाब में फैशन बन चुका है। यह भी राहुल का एक रणनीतिक दांव था। 

इसी दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था का मुद्दा मणिपुर से जोड़कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर ले लिया। राहुल ने चुनौती देते हुए कहा कि शाह बताएं कि क्या मणिपुर में कानून-व्यवस्था नियंत्रण में है? यदि है तो क्या आज के माहौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर का दौरा कर सकते हैं?

 

किसानों को भी साधा
राहुल ने पंजाब के किसानों को देश के अन्न भंडार भरने वाला बताते हुए कहा कि उन्हीं की बदौलत केंद्र सरकार को तीन काले कृषि कानून वापस लेने पड़े थे। कांग्रेस ने भी उस वक्त किसानों का समर्थन करते हुए उनके साथ संघर्ष किया था। राहुल ने किसान को पंजाब की रीढ़ बताते हुए सरकार आने पर उनकी आर्थिक मजबूती का दावा किया। उन्होंने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का भी जिक्र कर इसे किसान और किसानी विरोधी बताया।
 

मनमोहन सिंह का जिक्र क्यों
इंसाफ रैली में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जिक्र भी मंच से हुआ। पहले मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें याद किया, फिर राहुल गांधी ने। दरअसल, मनमोहन सिंह की जड़ें संयुक्त पंजाब से जुड़ी हैं और वे कांग्रेस का एक बड़ा सिख चेहरा थे। रैली में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जिक्र कर भाजपा पर निशाना साधा। 

 

उन्होंने मनमोहन सिंह के निधन के बाद उनके स्मारक के लिए उचित स्थान उपलब्ध नहीं कराने का मुद्दा उठाया। इसके जरिये कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर पंजाब की भावनाओं और पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान की अनदेखी का आरोप लगाया। साथ ही पंजाब के प्रति भाजपा के रवैये को चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश की। 

 

उधर, कांग्रेस नेताओं ने पंजाबियों को यह भरोसा दिलाया कि राज्य में कांग्रेस सरकार आने पर किसी बाहरी केंद्र से नहीं, बल्कि सीधे पंजाब की जनता के हितों के अनुरूप नीतियां तय होंगी। इसके जरिये राहुल ने सूबे में मजबूत, स्वायत्त और जनहितैषी सरकार का एजेंडा सेट कर चुनावी नैरेटिव को धार दी।
 

इन सात मुद्दों के साथ मैदान में उतरेंगे कांग्रेसी
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र देते हुए वे सात मुद्दे भी बताए जिन्हें लेकर इस बार कांग्रेस चुनाव में उतरेगी। इन मुद्दों में नशामुक्त पंजाब, गैंगस्टरवाद के खात्मे का वादा, किसानों के अधिकार, युवाओं के लिए रोजगार, दलितों और कमजोर तबकों को मजबूती देना, भ्रष्टाचार का अंत और पंजाब का भविष्य पंजाबियों द्वारा तय करना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed