फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fancy numbers_vahicle numbers_chandigarh

फैंसी नम्बर चाहिए तो ये जरूर पढ़ें

Tue, 24 Dec 2013 03:44 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 24 Dec 2013 03:44 PM IST
विज्ञापन
fancy numbers_vahicle numbers_chandigarh
साल के आखिर में एक बार फिर फैंसी नंबरों के लिए लोगों में जंग होगी। जिला ट्रांसपोर्ट विभाग ने पीबी65 एक्स सीरीज के नंबरों की नीलामी करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


बोली के लिए विभाग ने नियम एवं शर्ते कड़ी रखी हैं। बोली 30 दिसंबर को डीटीओ ऑफिस में होगी। जबकि नंबरों के  लिए लोगों को 27 दिसंबर तक आवेदन करना होगा। विभाग ने साफ किया है कि तय तिथि के बाद आने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नंबर लेने के इच्छुक लोगों को डीटीओ ऑफिस में आवेदन करना होगा। इस दौरान उन्हें जो नंबर लेना होगा।

उसकी रिजर्व कीमत की आधी कीमत का डिमांड ड्रॉफ्ट बनाकर आवेदन फार्म के साथ लगाना होगा। जबकि नीलामी में जो नंबर की सबसे अधिक बोली देगा। उसे ही नंबर अलॉट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजर्व कीमत के हिसाब से नंबरों को चार वर्गों में बांटा गया हैं। उसी के हिसाब से नंबरों की नीलामी होगी। 0001 नंबर की रिजर्व कीमत पचास हजार रुपये रखी गई है।

जबकि 0002 से 0009 तक नंबरों की रिजर्व प्राइज दस हजार, 0010 से 0100 की रिजर्व कीमत तीन हजार व 0101 से 9999 की बोली एक हजार से शुरू होगी।

विभाग के अधिकारियों ने साफ किया है कि बोली वाले दिन आवेदक को खुद हाजिर होना पड़ेगा। वरना उसके द्वारा जमा कराया डिमांड ड्रॉफ्ट जब्त कर लिया जाएगा।

सात दिन में रजिस्ट्रेशन नहीं तो नंबर दूसरे को
जिला ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस दौरान जो लोग बोली जीतने में कामयाब रहेंगे। उन्हें सात दिनों के अंदर गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जो लोग ऐसा नहीं कर पाएंगे।

उनका नंबर उनसे वापस ले लिया जाएगा। साथ ही नंबर बोली में दूसरे नंबर पर रहने वाले व्यक्ति को जारी किया जाएगा। विभाग ने बोली देने वालों को हिदायत दी है कि वे सबूत के तौर पर 21 और 22 नंबर की कॉपी अर्जी के साथ लगाएं।


बोली पर रहेगी कैमरे की नजर
जिला ट्रांसपोर्ट की फैंसी नंबरों की बोली पर कैमरे की भी नजर रहेगी। पूरी बोली की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

इसके अलावा स्टेट ट्रांसपोर्ट ऑफिस चंडीगढ़ एवं डीसी की तरफ से नियुक्त विशेष अधिकारी भी पर नीलामी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे।

बोली से एक दिन विभाग द्वारा बोली में शामिल होने वाले लोगों के नामों की लिस्ट अपने दफ्तर के बाहर लगा दी जाएगी।

ट्रिपल जीरो वाले नंबरों का क्रेज हुआ कम
पिछले कुछ समय में हुई बोलियों के दौरान ट्रिपल जीरो वाले नंबरों का रिस्पांस बढ़िया नहीं रहा है। इन पर उम्मीद के हिसाब से बोली नहीं लगी। जबकि दो जीरो वाले नंबरों पर काफी बढ़िया बोली लगी है।

शहर में अब तक कोई भी नंबर दस लाख से अधिक कीमत पर नहीं बिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed