फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cancer of yuvraj singh s father : family arrived in U.S. for meet him

जानिए, युवी के पिता योगराज सिंह का हेल्थ अपडेट

Wed, 18 Jun 2014 05:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 Jun 2014 05:11 PM IST
विज्ञापन
cancer of yuvraj singh s father : family arrived in U.S. for meet him

कैंसर के सफल ऑपरेशन के बाद योगराज सिंह को देखने उनकी पत्नी नीना सिद्धू, बेटी ऐमी और बेटा विक्टर अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं। वह पिछले कई महीनों से गले के दर्द से परेशान थे।

विज्ञापन

इसी महीने उनके गले की सर्जरी हुई थी और वे इसके बाद आराम कर रहे हैं। योगराज के साले जसविंदर सिंह के अनुसार योगराज सिंह की तबीयत अब आगे से बेहतर है।

विज्ञापन

कुछ महीने पहले पता चला था कैंसर के बारे में

cancer of yuvraj singh s father : family arrived in U.S. for meet him
पूर्व टेस्ट क्रिकेटर योगराज सिंह इस समय न्यूयॉर्क में हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल ऑपरेशन कर उनके शरीर से ट्यूमर को निकाल दिया गया है।

युवराज के 56 वर्षीय पिता योगराज के वोकल कार्ड में कैंसर के बारे में कुछ महीने पहले ही पता चला था। इसके बाद वह न्यूयॉर्क के एक डॉक्टर से इलाज करवा रहे थे।

लेकिन बाद में उनकी आवाज बैठ गई और उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत होने लगी। साथ ही लगातार खांसी ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। इसके बाद परिवार ने अमेरिका ले जाकर इलाज करवाने का फैसला लिया।

ठीक होने तक बात नहीं करेंगे योगराज

cancer of yuvraj singh s father : family arrived in U.S. for meet him

डॉक्टरों की सलाह के बाद योगराज सिंह ने गले का ऑपरेशन करवाया ‌जो सफल रहा। अब वह वहीं अमेरिका में स्वास्‍थ्य लाभ ले रहे हैं। योगराज ने युवराज की मां शबनम सिंह से तलाक लेने के बाद सतवीर कौर से विवाह कर लिया था।

युवराज और सतवीर दोनों ही योगराज की र‌िकवरी को लेकर लगातार संपर्क में रहे। उनकी पत्नी ने कहा, "ऊपरवाले को धन्यवाद। ट्यूमर लगभग 20 दिन पहले ही हटा दिया गया था। अब वह रिकवरी कर रहे हैं। हालांकि उन्हें हिदायत दी गई है कि जब तक वे पूरी तरह से ठीक न हो जाएं, वह किसी से बात न करें।"

साथ ही उन्हें सलाह दी गई है कि वे अपने फिलहाल अपने वोकल कार्ड का इस्तेमाल न करें। योगराज लगातार अपने परिवार और अपने आश्रित मनन वोहरा (किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्‍लेबाज) से वाट्सऐप के जरिए टच में रहे हैं। साथ ही आईपीएल फाइनल से पहले उन्होंने वोहरा को अपनी शुभकामना भी भेजी थी।

विज्ञापन

युवराज की बात नहीं मानते थे योगराज

cancer of yuvraj singh s father : family arrived in U.S. for meet him

योगराज सिंह की पत्नी सतवीर कौर ने इस अंग्रेजी अखबार को बताया कि उन्होंने अक्सर गले में दर्द और खांसी की शिकायत की थी। लेकिन उन्होंने यह कभी नहीं बताया कि ऐसा क्यों हो रहा है। जब वह दवा लेते और तो ठीक हो जाते। लेकिन जब दिक्कत बढ़ गई तो उन्होंने अपनी समस्या हमें बताई।

युवराज ‌सिंह ने ही अपने पिता को यह सलाह भी दी कि वह उसी अस्पताल में इलाज कराएं जहां उन्होंने कीमोथैरेपी कराई थी।

लेकिन पूर्व क्रिकेटर योगराज ने एक विशेषज्ञ डॉक्टर के सुझाए अस्पताल में इलाज कराने का फैसला किया। जहां डॉक्टरों ने योगराज को सुझाव दिया कि उन्हें अभी कीमोथैरेपी कराने की जरूरत नहीं है, लेकिन ट्यूमर हटाने के लिए ऑपरेशन कराना पड़ेगा।

कुछ महीने पहले पता चला कि पिता को कैंसर है

cancer of yuvraj singh s father : family arrived in U.S. for meet him

पूर्व टेस्ट क्रिकेटर योगराज सिंह इस समय न्यूयॉर्क में हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल ऑपरेशन कर उनके शरीर से ट्यूमर को निकाल दिया गया है।

युवराज के 56 वर्षीय पिता योगराज के वोकल कार्ड में कैंसर के बारे में कुछ महीने पहले ही पता चला था। इसके बाद वह न्यूयॉर्क के एक डॉक्टर से इलाज करवा रहे थे।

लेकिन बाद में उनकी आवाज बैठ गई और उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत होने लगी। साथ ही लगातार खांसी ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। इसके बाद परिवार ने अमेरिका ले जाकर इलाज करवाने का फैसला लिया।

पिता को कैंसर सुनकर युवराज को लगा था झटका

cancer of yuvraj singh s father : family arrived in U.S. for meet him

आउट ऑफ फॉर्म चल रहे धाकड़ क्रिकेटर युवराज सिंह को एक और झटका लगा है। पहले वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और फिर आईपीएल में अपने खराब फॉर्म से लगातार दबाव में थे लेकिन अब एक और बड़ी खबर ने उन्हें तोड़ कर रख दिया है।

लंबे प्रयास और दुखदाई इलाज के बाद उन्होंने पिछले साल कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से निजात पाई थी लेकिन अब उनके पिता योगराज सिंह‌ ‌को कैंसर होने की खबर है।

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार युवराज के पिता को गले का कैंसर है और वह इलाज करा रहे हैं।

पिता के लिए मुश्किल घड़ी, पर जरूर देंगे मात

cancer of yuvraj singh s father : family arrived in U.S. for meet him
मेरे पिता के लिए यह मुश्किल घड़ी है, लेकिन मैं जानता हूं कि वह इससे उभर कर सामने आएंगे। यह कहना है क्रिकेटर युवराज सिंह का।

अमेरिका में योगराज की सफल सर्जरी हो चुकी है तो वहीं इस खबर से उनके बेटे ने भी सुकून की सांस ली है। युवी के अनुसार उनके पिता योगराज सिंह काफी जुझारू किस्म के इंसान है।

उनमें संघर्ष करने की शक्ति है। योगराज सिंह की अमेरिका के मैनहटन अस्पताल में गले के ट्यूमर की सफल सर्जरी हुई है। कुछ ही दिन बाद वे वहां से लौटने वाले हैं।

पिता को कैंसर की बीमारी पर ये बोले युवराज सिंह

cancer of yuvraj singh s father : family arrived in U.S. for meet him
अपने हौसले के दम पर कैंसर जैसी घातक बीमारी को मात दे चुके क्रिकेटर युवराज अब अपने पिता को हिम्मत दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed