{"_id":"61d1f8761a361152df670389","slug":"family-come-in-marriage-ceremoney-four-year-old-child-missing-chandigarh-news-pkl438059552","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में आए परिवार का चार साल का बच्चा गुम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में आए परिवार का चार साल का बच्चा गुम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-40 में शादी समारोह में परिवार के साथ आया चार साल का बच्चा अचानक गुम हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी ने गंभीरता से लेते हुए पूरे थाने को बच्चे को ढूंढने में लगा दिया। लगभग एक घंटे बाद पुलिस ने बच्चे को सेक्टर-40 की मार्केट से बरामद कर लिया। इसके लिए परिवार ने सेक्टर-39 थाना प्रभारी जुलदान सिंह व टीम का धन्यवाद किया।
अंबाला में रेलवेे में तैनात टीटी मनोज अपनी पत्नी और चार साल के बेटे यारथ के साथ सेक्टर-40 में एक पार्टी में आए थे। पार्टी के दौरान बच्चा खेलता हुआ गुम हो गया। जब उसकी मां को बेटा नहीं दिखा तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उन्होंने बच्चे को पार्टी स्थल और आसपास ढूंढा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सेक्टर-39 थाना प्रभारी जुलदान सिंह ने तुरंत पूरे थाने की पुलिस को बच्चे को ढूंढने में लगा दिया। इस दौरान पुलिस को बच्चा सेक्टर-40 की मार्केट में मिला। वह रो रहा था। पुलिस ने बच्चे को माता-पिता के हवाले कर दिया।