{"_id":"6ae6512b1bbe53a8f00afc95","slug":"fake-receipts-empty-pockets-vendors-business-ruined-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1164512-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पर्चियां फर्जी, जेबें खाली... वेंडरों का धंधा चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पर्चियां फर्जी, जेबें खाली... वेंडरों का धंधा चौपट
विज्ञापन
पर्चियां फर्जी, जेबें खाली... वेंडरों का धंधा चौपट
22 दिन में 3.50 लाख की ठगी, वेंडरों के पैसे भी गए, सामान भी जब्त, निगम की शिकायत पर सेक्टर-17 थाने में केस दर्ज
आठ से दस लोगों के गिरोह की कई मार्केट में सक्रियता की आशंका, एक ही एप्लीकेशन नंबर से काटीं फर्जी रसीदें
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। दिवाली के लिए अस्थायी स्टॉल लगाने की चाह में वेंडरों को नगर निगम की फर्जी पर्चियां थमाकर ठग लिया गया। शुरुआती जांच में आठ से दस लोगों के गिरोह की संलिप्तता की आशंका है। आरोप है कि गिरोह ने 22 दिन में शहर की अलग-अलग मार्केट में वेंडरों से 3.50 लाख रुपये से अधिक वसूल लिए। कजहेड़ी, रामदरबार, बापूधाम, सेक्टर-29, बुटेरला और सेक्टर-22 समेत कई इलाकों में इस तरह की ठगी सामने आई है। फर्जी पर्चियां मिलने पर निगम ने वेंडरों का सामान भी जब्त कर लिया। अब उनके सामने पैसे गंवाने के साथ रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है।
मामले का खुलासा सेक्टर-22 मोबाइल मार्केट में हुआ। वेंडर मंजसर आलम ने इंफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर ललित त्यागी से पूछा कि उसके पास सेक्टर-22सी में शिमला स्टोर के सामने 29 अक्तूबर से 12 नवंबर तक अस्थायी स्टॉल लगाने की पर्ची है, क्या वह वहां स्टॉल लगा सकता है। त्यागी ने बताया कि निगम ने वहां ऐसी कोई पर्ची जारी नहीं की है। वेंडर के मुताबिक, एक परिचित वेंडर ने इंफोर्समेंट में जान-पहचान का दावा कर एक व्यक्ति से उसकी पर्ची कटवाई थी। फोन पर संपर्क करने पर उस व्यक्ति ने पर्ची असली बताते हुए रकम लौटाने का भरोसा दिया लेकिन इसके बाद फोन बंद कर दिया।
एक ही नंबर से काटीं सभी फर्जी पर्चियां
इसके बाद इंफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर ललित त्यागी और बलराज ने सेक्टर-22बी मोबाइल मार्केट, पिकाडली होटल वाली लाइन और सेक्टर-22ए में वेंडरों की पर्चियां जांचीं। पहले आठ और बाद में कुल 10 फर्जी पर्चियां सामने आईं। सभी पर एक ही एप्लीकेशन नंबर 031706 दर्ज था, जबकि निगम की असली ऑनलाइन पर्चियों के एप्लीकेशन नंबर अलग-अलग होते हैं। कुछ पर्चियों पर वेंडरों की फोटो भी लगी थी, जबकि निगम की निर्धारित प्रक्रिया में जारी पर्चियों पर ऐसा नहीं होता। इसी तकनीकी चूक से फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
तीन हजार से 47 हजार रुपये तक वसूले
वेंडरों ने बताया कि उनसे तीन हजार से 47 हजार रुपये तक लिए गए। कुछ ने दिवाली पर 15 से 19 दिन के लिए स्टॉल लगाने की रकम जमा कराई थी। ठगी का पता चलते ही पर्चियां काटने वाले आरोपी भाग गए। इंफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर ललित त्यागी ने फर्जी पर्चियों की प्रतियों के साथ पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी सेंट्रल एसपीएस सोंधी के मुताबिक, निगम ने 10 फर्जी पर्चियों और वेंडरों के मोबाइल नंबर के साथ शिकायत दी है। संदिग्ध की फोटो भी मिली है। वेंडरों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी न होने का उठाया फायदा
निगम में अस्थायी स्टॉल के लिए आवेदन और भुगतान की प्रक्रिया आईएम चंडीगढ़ मोबाइल एप के माध्यम से होती है। कई वेंडरों को ऑनलाइन प्रक्रिया की पूरी जानकारी नहीं है। आशंका है कि ठगों ने इसी जरूरत का फायदा उठाकर असली जैसी दिखने वाली पर्चियां तैयार कीं और खुद को निगम से जुड़ा बताकर रकम वसूली। निगम ने बाजारों में प्रचार कर वेंडरों को चेताया है कि पर्चियां केवल आधिकारिक वेबसाइट या बुकिंग ब्रांच से ही कटवाएं। फर्जी पर्ची मिलने पर सामान जब्त करने के साथ संबंधित वेंडर का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। इससे पहले सेक्टर-42 कृष्णा मार्केट के पास भी फर्जी पर्चियां काटने की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज हुआ था। अब पुलिस जांच कर रही है कि अलग-अलग बाजारों में ठगी करने वाले एक ही गिरोह से जुड़े हैं या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क है।