फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona Virus, Fake message on social media, then action will be taken

कोरोना वायरसः फर्जी मैसेज वायरल किया तो होगी कार्रवाई, सोशल मीडिया पर है कड़ी नजर

Fri, 20 Mar 2020 01:42 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
Corona Virus, Fake message on social media, then action will be taken
फाइल फोटो
जितनी तेजी से चीन से भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ा है, उतना ही ज्यादा तेजी से सोशल मीडिया पर अफवाहों के मैसेज बढ़ रहे हैं। सेक्टर-23 निवासी युवती के कोरोना वायरस संक्रमण होने पर वीरवार को सोशल मीडिया पर अफवाह मैसेज की सोशल मीडिया पर झड़ी लग गई।
विज्ञापन


इसके बाद से साइबर सेल ने सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखना शुरू कर दिया है। इस तरह की अफवाह व मैसेज फैलाने वाले लोगों के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस सख्त कार्रवाई करने के तैयारी में जुट गई है। वीरवार को व्हाटसएप ग्रुपों में वायरल हो रहे में मैसेज में कई लोगों को कोरोना वायरस होने की पुष्टि बताई गई। जिससे दिनभर शहर में चर्चा बनी रही।
विज्ञापन


लोगों में दहशत का माहौल बन गया। इसके अलावा शहर में कोरोना वायरस को लेकर तरह-तरह की अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिससे साइबर टीम अलर्ट पर हो गई और फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया पर अपनी नजर पैनी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आला अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही सोशल मीडिया पर अफवाह मैसेज पर रोक लगाने के लिए टीम बनाकर कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी साइबर रश्मि यादव का कहना है कि कोरोना वायरस से संबंधित लगातार सोशल मीडिया ग्रुपों मे मैसेज शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर पैनिक फैलाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed