फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fake document make and 47 soldiers select in the army

फर्जी डॉक्यूमेंट से 47 युवा सेना में सेलेक्ट, कर्नल ने कराया केस

Mon, 07 Dec 2015 10:34 AM IST
Updated Mon, 07 Dec 2015 10:34 AM IST
विज्ञापन
fake document make and 47 soldiers select in the army

सेना भर्ती की हिसार में लगी खुली रैली में अभ्यर्थियों द्वारा फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर सेलेक्शन पाने का मामला सामने आया है। सेना ने ज्वाइनिंग से पहले की गई डॉक्यूमेंट जांच में इस फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ कर दिया।

विज्ञापन


न्यू पुलिस लाइन और महाबीर स्टेडियम में हुई भर्ती प्रक्रिया के दौरान 47 अभ्यार्थियों ने अपने फर्जी जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, खेल प्रमाण पत्र अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र यहां तक की फर्जी मार्कशीट तक बनवा लिए।
विज्ञापन

मामले की शिकायत हिसार कैंट के एआरओ कर्नल आर रंजन ने सदर थाना पुलिस को दी है। कैंट चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

फर्जीवाड़ा में फतेहाबाद के टोहाना के सबसे अधिक
फतेहबाद के टोहाना के अक्षय कुमार, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र और अल्प संख्यक प्रमाण पत्र। टोहाना के अजय, अमरजीत, भूना के चोबारा गांव निवासी कौशल, टोहाना निवासी अमित, गांव दमकोरा निवासी पवन, टोहाना का संदीप, फतेपुरी निवासी खुशीराम, कन्हड़ी निवासी प्रदीप, टोहाना निवासी कुलदीप, भून्ना का सचिन, बहबलपुर टाउन फतेहाबाद विकास नैन, टोहाना निवासी हरदयाल, कन्हड़ी निवासी सोनू, समैण निवासी राकेश व अंकित, टोहाना निवासी मंजीत शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार जिला

fake document make and 47 soldiers select in the army

हिसार जिले के गांव डाया निवासी अमवीर, जगदीश कॉलोनी हांसी निवासी सुनील, जेवरा गांव निवासी सुनील है।

जींद जिला
जींद जिला के गांव किन्नर का बलजिंद्र, गांव नेहरा नरवाना निवासी नवीन, नरवाना के गांव खारल निवासी कुलबीर, रिजढान निवासी मंजीत, नरवाना का अनिल, गांव ढाकक निवासी प्रदीप, बलारखां निवासी विक्रम, नेहरा गांव का विक्रम, मनीम व संदीप, सिंघवाल निवासी सुशील व सोनू, धमतान साहिब सिंघवान निवासी प्रवीन व दर्वेश, ढाकक निवासी रामकेश, बदनपुर गांव निवासी जोगिंद्र, बलरखां निवासी कपिल, नरवाना निवासी कपिल, नेहरा गांव निवासी दर्वेश शामिल हैं।


सिरसा
सिरसा जिला के हरिविष्णु कॉलोनी निवासी संदीप व रोहित, गांव रोहन कालांवाली निवासी पंकज शर्मा व मंजीत, रोड़ी गांव निवासी मंजीत व सुनील शामिल हैं।

वर्जन
मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत में जो नाम सामने आए हैं उनसे पूछताछ की जाएगी।
ललित, इंस्पेक्टर सदर थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed