फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fake complaint of teasing on 100 number of police

100 नंबर पर कर दी फर्जी शिकायत, भुगता हर्जाना

Sat, 07 Nov 2015 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 07 Nov 2015 12:22 PM IST
विज्ञापन
fake complaint of teasing on 100 number of police

पेशे से वकील एक युवक और युवती ने 100 नंबर पर फर्जी शिकायत कर दी, जिसका उन्हें भारी हर्जाना भुगतना पड़ा। मामला चंडीगढ़ का है। पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर सेक्टर-44डी निवासी व्यक्ति पर छेड़खानी के झूठे आरोप लगाने के मामले में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत ने युवती और फोन करने वाले को दोषी पाया और दोनों पर 3-3 हजार रुपये जुर्माना लगाया।

विज्ञापन


दोषियों में सेक्टर-44डी निवासी पूजा मल्होत्रा और मोहाली निवासी एडवोकेट सुमित ग्रोवर है। मामला 2 अगस्त 2013 का है। मोहाली निवासी सुमित ग्रोवर ने चंडीगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम को शिकायत दी थी कि सेक्टर-43-44 के स्मॉल चौक के पास उनकी क्लाइंट पूजा मल्होत्रा से एक कार सवार व्यक्ति ने छेड़छाड़ की है।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को कार का नंबर भी बताया था। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां न पीड़ित लड़की मिली और न ही कार चालक। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता किया और उनके घर पहुंची। कार सेक्टर-44डी निवासी इशप्रीत सिंह की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो सामने आया कि इशप्रीत ने पड़ोस में किराए के मकान में रहने वाली एक महिला और उसकी तीन बेटियों के खिलाफ रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी में शिकायत की हुई थी। उन्होंने उन पर कॉलोनी का माहौल बिगाड़ने समेत अन्य आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि उसके बाद से ही वह उनसे रंजिश रख रही थी।

इसके बाद पुलिस ने जांच की तो पाया कि जिस समय उनके सेक्टर-43-44 में होने की शिकायत की गई थी उस समय इशप्रीत के फोन की लोकेशन नयागांव के आसपास की थी। पुलिस ने फोन करने वाले को कॉल किया तो उसने बताया कि उनकी क्लाइंट पूजा मल्होत्रा ने उन्हें फोन कर घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया था।

पुलिस ने जांच में पाया कि सुमित और पूजा ने इशप्रीत को फंसाने के लिए पुलिस को गलत और झूठी सूचना दी थी। इसके बाद डीएसपी (कंट्रोल रूम) ने कोर्ट को इनके खिलाफ नुकसान पहुंचाने के लिए झूठी शिकायत देना और अपराधिक साजिश रचने की धाराओं के तहत कार्रवाई की अपील की थी।


वहीं, पूजा ने कोर्ट में कहा था कि उसने सुमित को कोई कॉल नहीं किया था। इस पर पुलिस ने दोनों के बीच की कॉल डिटेल कोर्ट में पेश की थी। साथ ही इशप्रीत की कॉल लोकेशन का रिकार्ड पेश करते हुए उसके पक्ष में गवाही दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed