फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fair tender, mohali, city news, alot,

मोहाली को मिला पंजाब का पहला रेस्क्यू टेंडर

Thu, 14 Nov 2013 12:04 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 14 Nov 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
fair tender, mohali, city news, alot,
शहर की फायर ब्रिगेड अब किसी भी आपातस्थिति में लोगों की सुरक्षा कर पाएगी। यह संभव हुआ है फायर ब्रिगेड के बेडे़ में अत्याधुनिक रेस्क्यू टेंडर के शामिल होने से।
विज्ञापन


टेंडर की विशेषता यह है कि इसमें डिजास्टर मैनेजमेंट में प्रयोग होने वाले हर प्रकार के उपकरण मौजूद हैं। इन उपकरणों के माध्यम से लोहे से लेकर सीमेंट तक को आसानी से काटा जा सकता है।
विज्ञापन


देश में ही निर्मित रेस्क्यू टेंडर हर मौसम में काम करने में सक्षम है। पूरे पंजाब में केवल मोहाली ही ऐसा शहर है, जिसको ऐसी सुविधा दी गई है।

गमाडा ने रेस्क्यू टेंडर करीब डेढ़ करोड़ की लागत से खरीदा है। इसे दिल्ली की कंपनी ने मंगलवार को गमाडा को सौंपा था। इसके बाद गमाडा ने फायर ब्रिगेड को टेंडर सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्दी ही फायर बिग्रेड द्वारा इसके लिए ट्रेनिंग एवं ट्रॉयल किए जाएंगे। शीघ्र ही एक टीम फायर कमियों को ट्रेनिंग देने यहां आएगी। इसके बाद ही फायर विभाग वाले इसका प्रयोग कर पाएंगे।

जिक्रयोग है कि शहर का बड़ी तेज गति से विकास हो रहा है। नई बिल्डिंग एवं इमारतें बन रही हैं। ऐसे में शहर को बेतहर आपातकालीन सुविधाएं मुहैया कराने को फायर ब्रिगेड ने दो साल पहले गमाडा को प्रस्ताव बनाकर भेजा था।

इसे गमाडा की मुख्य मीटिंग में रखा गया। अधिकारियों ने रेस्क्यू टेंडर को जरूरी समझा था। इसके बाद गमाडा ने इसे खरीदने की प्रक्रिया पूरी की।

गमाडा के एक्सईएन दविदंर सिंह ने बताया कि रेस्क्यू टेंडर फायर विभाग को सौंपा दिया गया है। इससे फायर ब्रिगेड को मजबूती मिलेगी एवं शहर को फायदा होगा।

रेस्क्यू टेंडर में विशेष कैमरे एवं ब्रीथिंग सिस्टम भी
रेस्क्यू टेंडर मे कई तरह के हाइड्रॉलिक टूल हैं। जिनके माध्यम से हर स्थिति से निपटा जा सकता है। गाड़ी में विशेष प्रकार के कैमरे लगे हैं।

भीषण आग लगने में इन कैमरों से फंसे लोगों की सही लोकेशन का पता लगाया जा सकेगा। इसके साथ ही आग या धुंए में जाते समय फायर कमियों को मुश्किल न आए। इसके लिए टेंडर में ही ब्रीथिंग सिस्टम हैं।


लाइट के लिए स्पेशल पोल एवं जेनरेटर भी गाड़ी में फिट हैं। गाड़ी में उपकरणों के लिए आठ के करीब बॉक्स बने हैं। इसमें पानी से लेकर फॉम तक रहेगा।

यह गाड़ियां हैं फायर ब्रिगेड की ताकत
फायर ब्रिगेड के बेड़े में मौजूदा समय में सात गाड़ियां हैं। इसमें हाइड्रोलिक लैडर, वॉटर बाउजर, फॉम टेंडर एवं चार फायर टैंडर है।

इनकी के सहारे फायर ब्रिगेड की टीम लोगों को आपातस्थित में सहायता करती है। जरूरत पड़ने पर जिले के अन्य हिस्सों से फायर की गाड़ियां मंगवाई जाती हैं।

फिनलैंड से खरीदी थी हाइड्रॉलिक लैडर
फायर विभाग को इससे पहले गमाडा ने फिनलैंड से हाइड्रॉलिक लैडर खरीद दिया था। लैडर से 55 मीटर ऊंचाई तक आग बुझाई जा सकती है। लैडर अपने ट्रायल में कामयाब रही है।

इसके अलावा कई अन्य जगहों में भी इसका प्रयोग किया जा चुका है। ट्राइसिटी की यह सबसे बड़ी हाइड्रॉलिक लैडर है। जबकि पंजाब की यह भी पहली लैडर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed