फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Factories closed because of kisan andolan in Sonipat

किसान आंदोलन : सप्लाई चेन टूटने से सोनीपत में फैक्टरियां बंद, रोज 150 करोड़ का नुकसान

Tue, 01 Dec 2020 02:41 PM IST
निवेदिता वर्मा अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 01 Dec 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
Factories closed because of kisan andolan in Sonipat
इंडस्ट्री - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली-हरियाणा बार्डर पर जारी किसान आंदोलन के कारण रास्ते बंद हैं, इसका सबसे ज्यादा असर सोनीपत पर पड़ रहा है। ट्रांसपोर्ट ठप होने से फैक्टरियां बंद हो गई हैं, जिससे उद्यमियों को रोजाना करीब 150 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है। सोनीपत के पांच औद्योगिक क्षेत्रों की सात हजार फैक्टरियों में सबसे ज्यादा प्रभावित कुंडली के उद्यमी हैं। राई के उद्यमियों पर कुछ कम असर है तो सोनीपत, मुरथल व बड़ी के उद्यमी भी प्रभावित हुए हैं। आंदोलन के कारण ऑर्डर निरस्त होने लगे हैं। 

विज्ञापन


सोनीपत के पांच औद्योगिक क्षेत्रों सोनीपत, मुरथल, बडी, राई व कुंडली है तो नाथूपुर व सबौली के पास भी कुछ फैक्टरी हैं, जिनमें छोटी व बड़ी लगभग सात हजार फैक्टरियां चल रही हैं। इनमें स्टील के बर्तन व अन्य सामान, प्लास्टिक का सामान बनाने, खाद्य पदार्थों, केमिकल, पेंट, गत्ता बनाने, जूते, गारमेंट, ऑटो मोबाइल पार्ट्स, दवाई आदि की फैक्टरी शामिल हैं। 
विज्ञापन


पिछले चार दिन से किसानों ने कुंडली औद्योगिक क्षेत्र के सामने ही पड़ाव डाला हुआ है, जिससे एक वाहन भी औद्योगिक क्षेत्र से नहीं निकल सकता। ट्रांसपोर्ट बंद होने से न तो कच्चा माल फैक्टरी पहुंच रहा है न ही तैयार माल की सप्लाई हो पा रही है। हालात यह हैं कि अब व्यापारियों ने सामान समय पर नहीं मिलने के कारण ऑर्डर निरस्त करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैकिंग का गत्ता, बोतल के ढक्कन समेत अन्य काफी ऐसा सामान है, जिसकी सप्लाई समय पर नहीं होने से अन्य सामान का उत्पादन रुक जाता है। इससे कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में रोजाना करीब 80 करोड़ रुपये का नुकसान उद्यमियों को झेलना पड़ रहा है। 
 

कुंडली में मजदूरों को बुलाना मजबूरी, खाली बैठने का वेतन देंगे

कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी मालिकों ने महिला मजदूरों को सुरक्षा की दृष्टि से बुलाना बंद कर दिया है, लेकिन पुरुष मजदूरों को मजबूरी में बुलाया जा रहा है। उद्यमी सुभाष गुप्ता ने बताया कि मजदूरों को बुलाकर फैक्टरी में बैठा लेते हैं या उनसे साफ-सफाई करा लेते हैं। मजदूरों को खाली बैठने का वेतन दिया जाएगा।


राई औद्योगिक क्षेत्र में अन्य रास्तों से ट्रांसपोर्ट पहुंच रहा है तो वहां कुछ फैक्टरी चल रही है। जहां से सप्लाई केवल दिल्ली में होनी है, वे फैक्टरी बंद होने से उद्यमियों को रोजाना लगभग 50 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ रहा है। नाथूपुर सबौली, मुरथल व बड़ी के उद्यमी भी करीब 20 करोड़ तक का नुकसान रोजाना उठा रहे हैं। 
 

फैक्टरी में माल नहीं आ रहा है और तैयार माल किसी जगह नहीं पहुंच रहा है। इसलिए ही व्यापारियों ने ऑर्डर निरस्त करके अन्य जगहों से माल लेना शुरू कर दिया है। क्योंकि ऐसे भी सामान है, उनके बिना उनका उत्पादन बंद हो जाएगा। इसलिए वह मजबूरी में दूसरी जगह से माल लेने लगे हैं। कुंडली में रोजाना करीब 80 करोड़ रुपये का नुकसान उद्यमी झेल रहे हैं। - सुभाष गुप्ता, अध्यक्ष कुंडली औद्योगिक एसोसिएशन

यह महीने का आखिरी सप्ताह था, जिसमें सामान को भेजना जरूरी होता है। लेकिन किसान आंदोलन के कारण ट्रांसपोर्ट ठप हो गया है और सामान नहीं भेजा जा सका है। कच्चा माल मंगवाया भी नहीं जा रहा है। ऐसे में ऑर्डर निरस्त होने से सबसे ज्यादा नुकसान फैक्टरी मालिकों को हो रहा है। राई में इस समय करीब 50 करोड़ का नुकसान फैक्टरी बंद होने से उद्यमियों को झेलना पड़ रहा है। क्योंकि सोनीपत में किसान आंदोलन का सबसे ज्यादा असर है।  - राकेश देवगन, प्रधान राई औद्योगिक मैन्यूफेक्चरिंग एसोसिएशन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed