{"_id":"5cfb8f0ebdec22070c091fa3","slug":"facility-of-trauma-center-in-every-60-km-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के पीड़ितों को जल्द मिलेगा उपचार, हरियाणा में हर 60 किमी में होगा ट्रामा सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के पीड़ितों को जल्द मिलेगा उपचार, हरियाणा में हर 60 किमी में होगा ट्रामा सेंटर
Sat, 08 Jun 2019 04:14 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 08 Jun 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान पीड़ितों को तत्काल राहत मिले। इसे लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है। जिसके चलते मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने निर्देश दिए कि प्रदेश भर में 60 किलोमीटर के दायरे में एक ट्रामा सेंटर स्थापित करने की प्रक्रिया में तेजी लाएं, ताकि सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को तत्काल राहत प्रदान की जा सके।
विज्ञापन
इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को ट्रामा सेंटरों की मैपिंग करने और ऐसे स्थानों को चिह्नित करने के निर्देश दिए, जहां पर दो ट्रामा सेंटर 60 किलोमीटर से अधिक दूरी पर है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शुक्रवार अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर सीएम घोषणा के तहत विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन ट्रामा केंद्रों में गुणवत्ता युक्त सभी तरह के उपकरण एवं अन्य आवश्यक चिकित्सकों एवं स्टाफ की भी तैनाती करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश के 4 जिला मुख्यालयों स्थित अस्पतालों में कैथलेब, 9 जिलों में एमआरआई एवं 14 जिला अस्पतालों में जन सहयोग से डायलिसिस की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
बैठक में बताया गया कि भारत सरकार के साथ नारनौल के सिविल अस्पताल में ट्रामा सेंटर स्थापित करने के लिए भारत सरकार के साथ ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर हुए है और जल्द ही इस ट्रामा सेंटर के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने एचएसआईआईडीसी के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उचाना, डबवाली व नारनौंद में औद्योगिक सेक्टर विकसित करने की कार्रवाई अमल में लाएं।
यह कोई क्षेत्र औद्योगिक नहीं है। इसलिए कम रेट पर प्लॉट विकसित करने का कार्य करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही करनाल जिले के गांव काछवा व कैथल के गांव क्योडक का दौरा कर उनमें चल रहे विकास कार्यों देखा जाएगा।