{"_id":"576e93dc4f1c1ba321b48d90","slug":"exhibition-photo-exhibition-punjab-life-exhibition-punjab-photo-exhibition-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनी में देखने को मिला पंजाबियों का इतिहास और जोशीली जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनी में देखने को मिला पंजाबियों का इतिहास और जोशीली जिंदगी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 25 Jun 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में प्रदर्शनी में दिखी पंजाबियों की जिंदगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंग-बिरंगे कपड़े पहनने वाले जोशीले पंजाबियों और गांवों की खुशहाल जिंदगी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें पंजाब कला भवन में देखने को मिलीं। यहां दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी चल रही है। इसका आयोजन पंजाब के मशहूर कलाकार हार्प फार्मर और जाने माने इलस्ट्रेटर अंकुर पातर ने कलर्स ऑफ पंजाब बैनर तले किया है।
प्रदर्शनी में पंजाब के विभिन्न हिस्सों के 52 खूबसूरत फोटो पेश किए गए। इसका समय दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक था। प्रदर्शनी के बारे में बात करते हुए हार्प फार्मर ने बताया कि इस प्रयास का उद्देश्य पंजाब के इतिहास और वर्तमान को दुनिया के सामने लाना है।
फोटोग्राफी, फिल्म निर्माण और अभिनय की प्रतिभा के धनी हार्प फार्मर का जन्म पंजाब के होशियारपुर के गांव नादलों में हुआ था। इससे पहले भी वे कलर्स ऑफ पंजाब के बैनर तले कई एग्जीबिशंस लगा चुके हैं। अंकुर पातर विश्व के उन तीन इलस्ट्रेटर्स में से एक हैं जिन पर एडोब डाक्यूमेंट्री बन रही है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर चला रहे अभियान
हार्प फार्मर सोशल मीडिया पर स्टॉप डिफेमिंग पंजाब नामक अभियान चला रहे हैं, ताकि पंजाबियों की नकारात्मक छवि को तोड़ा जा सके। एक वीडियो के जरिये उन्होंने लोगों को इस मुहिम से जुड़ने की अपील की है। इसे एक सप्ताह में ही फेसबुक पर 15 लाख हिट्स मिले हैं। अब तक वे सोशल मीडिया पर 1100 से अधिक वीडियो पोस्ट कर चुके हैं।