फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   exhibition, photo exhibition, punjab life exhibition, punjab photo exhibition, punjab

प्रदर्शनी में देखने को मिला पंजाबियों का इतिहास और जोशीली जिंदगी

Sat, 25 Jun 2016 07:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 25 Jun 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
exhibition, photo exhibition, punjab life exhibition, punjab photo exhibition, punjab
चंडीगढ़ में प्रदर्शनी में दिखी पंजाबियों की जिंदगी - फोटो : अमर उजाला
रंग-बिरंगे कपड़े पहनने वाले जोशीले पंजाबियों और गांवों की खुशहाल जिंदगी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें पंजाब कला भवन में देखने को मिलीं। यहां दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी चल रही है। इसका आयोजन पंजाब के मशहूर कलाकार हार्प फार्मर और जाने माने इलस्ट्रेटर अंकुर पातर ने कलर्स ऑफ पंजाब बैनर तले किया है।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में पंजाब के विभिन्न हिस्सों के 52 खूबसूरत फोटो पेश किए गए। इसका समय दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक था। प्रदर्शनी के बारे में बात करते हुए हार्प फार्मर ने बताया कि इस प्रयास का उद्देश्य पंजाब के इतिहास और वर्तमान को दुनिया के सामने लाना है।
विज्ञापन


फोटोग्राफी, फिल्म निर्माण और अभिनय की प्रतिभा के धनी हार्प फार्मर का जन्म पंजाब के होशियारपुर के गांव नादलों में हुआ था। इससे पहले भी वे कलर्स ऑफ पंजाब के बैनर तले कई एग्जीबिशंस लगा चुके हैं। अंकुर पातर विश्व के उन तीन इलस्ट्रेटर्स में से एक हैं जिन पर एडोब डाक्यूमेंट्री बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर चला रहे अभियान
हार्प फार्मर सोशल मीडिया पर स्टॉप डिफेमिंग पंजाब नामक अभियान चला रहे हैं, ताकि पंजाबियों की नकारात्मक छवि को तोड़ा जा सके। एक वीडियो के जरिये उन्होंने लोगों को इस मुहिम से जुड़ने की अपील की है। इसे एक सप्ताह में ही फेसबुक पर 15 लाख हिट्स मिले हैं। अब तक वे सोशल मीडिया पर 1100 से अधिक  वीडियो पोस्ट कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed