फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Exhibition of Rare stamp start in chandigarh

दुर्लभ डाक टिकट संग्रह देख्ाना चाहते हैं तो पहुंचे सेक्टर-10

Sun, 07 Feb 2016 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 07 Feb 2016 10:55 AM IST
विज्ञापन
Exhibition of Rare stamp start in chandigarh

सेक्टर-10 के डीएवी कॉलेज में शनिवार को दुर्लभ डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। एडवाइजर विजय कुमार देव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर इसका शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी नौ फरवरी तक चलेगा।

विज्ञापन


डाक विभाग की ओर से चार दिवसीय (6 फरवरी से नौ फरवरी) सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में राज्य स्तरीय टिकट संग्रह प्रदर्शनी ‘पनपैक्स-2016’ का शुभारंभ हुआ। इस प्रदर्शनी में विभिन्न तरह के टिकटों का कलेक्शन है।
विज्ञापन


इस अवसर पर चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रेजिडेंट आरएस धालीवाल, डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ बीसी जोसन, चीफ पोस्टमास्टर जनरल पंजाब सर्किल अचला भटनागर, डायरेक्टर पोस्टल सर्विसेज मनीषा बंसल बादल और मीनाक्षी यादव, एसएसपीओज चंडीगढ़ डिविजन राधिका धीर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में डायरेक्टर डाक सेवाएं मनीषा बंसल ने बताया कि विभाग की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी में 300 से भी अधिक डिस्पले फ्रेम रखे गए हैं। एक फ्रेम में करीब 32 टिकट प्रदर्शित की की गई है।

प्रदर्शनी में प्रसिद्घ शख्सियतों, ऐतिहासिक धरोहरों, हेरिटेज, कल्चर आदि पर आधारित दुर्लभ डाक टिकटों का संग्रह शामिल है। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं।

इनमें कल्चरल, पत्र लेखन, स्टैंप डिजाइन पर वर्कशॉप, स्टेंप डिजाइन आधारित प्रतियोगिताएं हैं। ये 3 वर्ग में अलग-अलग थीम पर आधारित हैं। पहली क्लास 1 से 5 तक जिसकी थीम होलीहै। वहीं दूसरे वर्ग में क्लास 6 से 8 तक के स्टूडेंट्स होंगे जो ‘पतंग उड़ाना’ थीम पर और तीसरे वर्ग में क्लास 9 से 12 तक के स्टूडेंट्स शामिल होंगे। इनकी थीम फोक डांस है।

अपनी स्टैंप भी बनवा सकेंगे
डायरेक्टर मनीषा बंसल के अनुसार प्रदर्शनी में ‘माई स्टैंप’ का विशेष काउंटर होगा। यहां आने वाले लोग खुद की डाक टिकट भी बनवा सकेंगे। इसके लिए विभाग उनसे केवल 300 रुपये लेगा। साथ ही इस चार दिवसीय कार्यक्रम में होने वाली सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी उनकी फोटो वाली डाक टिकट गिफ्ट की जाएंगी।
 
आजाद भारत का पहला डाक टिकट प्राइड ऑफ इंडिया का भी प्रदर्शन किया गया है। फिरोजपुर से आए सुरजीत सिंह बावा ने बताया कि वे जब आठवीं में पढ़ते थे तभी से वे टिकटें एकत्र करना शुरू कर दिया था। उनके पास 1852 का भी डाक टिकट है। उनके अनुसार बच्चों की तरह इन्हें संभालकर रखना पड़ता है।

चंडीगढ़ के सेक्टर-3 निवासी महेंद्र सिंह ने महात्मा गांधी और सिखिज्म पर डाक टिकटों को संजोया है। वे अपने पिताजी की आई चिटिठयों की टिकटें निकालकर रखना शुरू किया था।

चंडीगढ़ निवासी अवनाश सिंह लुथरा ने भी अपनी पुरानी और दुर्लभ टिकटें प्रदर्शित की हैं। उनके पास 1840 की क्वीन विक्टोरियो की फोटोवाली डाक टिकट है। लुथरा ने द्वितीय विश्वयुद्ध के समय फौजियों की सेंसर्ड चिट्ठियों को भी प्रदर्शित किया गया है। फौजियों की चिट्ठियों का पहले पढ़कर उसे उनके घर या उन्हें दिया जाता था। सेंसर यूनिट की मुहर के साथ भी प्रदर्शित की गई है।

प्रबल फके ने ग्वालियर स्टेट की 1885 से लेकर 1950 तक की डाक टिकटों प्रदर्शनी में लगाए हैं। इसमें क्वीन विक्टोरिया, किंग एडवर्ड-7 और किंग जार्ज-5 शामिल हैं।

फिलेटिक स्टॉ्ल भी लगाए हैं...
प्रदर्शनी में फिलेटिक स्टॉल भी लगाए गए हैं। इन स्टॉल पर बुकमार्क, कुशन, पेपरवेट, दीवाल घड़ी, मग में दुर्लभ टिकटों वाली वस्तुएं हैं। गांधीजी जी की चरखा वाली दीवाल घड़ी या अदाकारा मधुबाला की फोटोवाली डाक टिकट की पेवरवेट लोगों को पसंद बना हुआ है।


मदर टेरेसा की डाक टिकट की टीशर्ट को युवाओं ने खरीदा। हरकारा भी अपने ड्रेस में दिखा। पुराने जमाने में हरकारा ही डाक लेकर बांटने जाते थे। उनके हाथों में लालटेन, डाक से भरी बैग और लाथी में घुंघरू लगी होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed