फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Excise policy launch, 20 to 25 percent rate increase of alcohol

शराब पीने का शौकीनों को प्रशासन ने दिया जोर का झटका

Fri, 26 Feb 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Excise policy launch, 20 to 25 percent rate increase of alcohol

प्रशासन ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2016-17 के लिए जारी एक्साइज पॉलिसी में शराब के रेट सीधे 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ा दिए। पॉलिसी में ज्यादा बदलाव नहीं करने का दावा करने वाले प्रशासन ने अचानक रेट बढ़ा दिए हैं।

विज्ञापन


नई पॉलिसी एक अप्रैल से लागू हो जाएगी, जो 31 मार्च 2017 तक लागू रहेगी। पॉलिसी में इंडियन मेड फॉरेन लीकर (आईएमएफएल) की सभी कैटेगरी के मिनिमम रिटेल सेल प्राइस (एमआरएसपी) बढ़ा दिए गए हैं। वीरवार को ही पंजाब-हरियाणा के राज्यपाल और यूटी प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने इस पॉलिसी को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन


अब तक जिन ब्रांड का एक्स डिस्टिलरी प्राइस (ईडीपी) प्रति पेटी 401 रुपये तक है, उनकी रिटेल में 160 रुपये में मिलने वाली बोतल 220 रुपये की आएगी। ईडीपी 651 वाले ब्रांड की एक बोतल 200 से बढ़कर 280 रुपये की हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से ईडीपी 1201 रुपये तक के ब्रांड की बोतल 300 से बढ़कर 360 रुपये की हो गई है। ईडीपी 7001 वाले ब्रांड की जिस पेटी की एक बोतल पहले 1000 की आती है, अप्रैल के बाद कंज्यूमर को 1200 रुपये में मिलेगी। प्रशासन ने इस साल कोटा नहीं बढ़ाया है।


रिजर्व प्राइज भी बढ़ा
नई एक्साइज पॉलिसी में ठेकों का रिजर्व प्राइस भी बढ़ा दिया है। जिन ठेकों का रिजर्व प्राइस 135 करोड़ रुपये था, उसे बढ़ाकर 177 करोड़ कर दिया है। चंडीगढ़ में 48 ग्रुप के पास 100 ठेके हैं। इन ठेकों की प्रशासन रिजर्व प्राइस के आधार पर नीलामी करता है। सेक्टर-45 स्थित बुडै़ल में बने शराब के ठेकों का रिजर्व प्राइस सबसे अधिक करीब 80 करोड़ रुपये है। ग्रुप-34 के पास यह तीनों ठेके हैं।

एक्सपोर्ट फीस 50 प्रतिशत घटी
प्रशासन ने एक्सपोर्ट फीस को एक रुपये प्रति लीटर से घटाकर 50 पैसे प्रति लीटर कर दिया है। हालांकि इसका फायदा ग्राहक की बजाय ठेकेदार को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed