फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   exam's result becomes headache for students, know why?

एग्जाम का रिजल्ट बना स्टूडेंट्स का 'सिरदर्द', जानिए क्यों

Wed, 08 Jul 2015 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 08 Jul 2015 12:35 PM IST
विज्ञापन
exam's result becomes headache for students, know why?

ग्रेजुएशन में छठे सेमेस्टर की परीक्षा दे चुके स्टूडेंट्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल हरियाणा के सभी गवर्नमेंट कॉलेजों में अप्रैल और मई में ग्रेजुएशन के छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं हुईं, परंतु अभी तक किसी भी कक्षा के छठे सेमेस्टर के परिणाम घोषित नहीं हो पाए हैं।

विज्ञापन


स्टूडेंट्स का आरोप है कि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की लापरवाही के कारण हमारा भविष्य बीच में ही लटककर रह गया है। यूनिवर्सिटी की इस लापरवाही के कारण स्टूडेंट्स को बेरोजगार घूमना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स कहीं भी नौकरी के लिए साक्षात्कार देने जाते हैं, तो उनसे छठे सेमेस्टर के परिणाम के बारे में पूछा जाता है। परिणाम घोषित न होने के कारण उन्हें नौकरी नहीं मिल पाती। इस कारण स्टूडेंट्स में काफी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहीं नहीं पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिला ले रही कॉलेज की कमेटियों का कहना है कि बिना ग्रेजुएशन परिणाम के पोस्ट ग्रेजुएशन में स्टूडेंट्स के दाखिले नहीं हो पाएंगे, क्योंकि पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिले के लिए ग्रेजुएशन के सभी सेमेस्टर के परिणाम सहित सभी सेमेस्टर में पास होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि सभी सेमेस्टर के परिणाम नहीं होने से स्टूडेंट्स का फाइनल वेटेज नहीं बन सकता। सोमवार को पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिले के लिए आवेदन करने की तारीख भी खत्म हो चुकी है। परंतु छठे सेमेस्टर की परीक्षा के परिणाम के बिना मेरिट लिस्ट नहीं तैयार हो सकेगी।

हाईकार्ट के नोटिस के बाद भी परिणाम नहीं हुआ घोषित
हरियाणा हाईकोर्ट के आर्डर के अनुसार पांच जून तक ग्रेजुएशन के सभी सेमेस्टर के परिणाम घोषित किए जाने थे। बावजूद इसके कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की ओर से हरियाणा के सभी ग्रेजुएशन स्टूडेंट्स के छठे सेमेस्टर के परिणाम घोषित नहीं किए गए। जिसका खामियाजा हरियाणा के स्टूडेंट्स को भुगतना पड़ रहा है।

मैंने बैंक में प्रोबेशनरी अफसर की परीक्षा के लिए आवेदन करना है। परंतु बीकॉम छठे सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम न आने के कारण आवेदन नहीं कर पा रहा हूं। जब परिणाम घोषित होंगे तब तक दाखिला लेने का समय भी जा चुका होगा।

-अनिष, बीकॉम स्टूडेंट

मुझे पीयू में पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिला लेना था। परंतु परिणाम घोषित न होने के कारण पीयू में भी अब दाखिला नहीं मिल सकेगा। यदि ऐसे ही देरी चलती रही, तो कोरेसपोंडेंस से भी पोस्ट ग्रेजुएशन नहीं कर पाऊंगी।
- निशा, बीएमसी फाइनल

मैं छठे सेमेस्टर के बाद एक कंपनी में परीक्षा और साक्षात्कार उत्तीर्ण कर चुका हुं। परंतु छठे सेमेस्टर की परीक्षा के परिणाम न आना बाधा बना हुआ है।
अभिषेक हैमिल्टन, बीएमसी स्टूडेंट

मुझे चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से एमएससी आईटी में दाखिला लेना था। परंतु ग्रेजुएशन के परिणाम न आने के कारण दाखिला नहीं मिल सका।
संदीप, बीसीए स्टूडेंट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed