{"_id":"581acfdc4f1c1b5e384377bb","slug":"ex-soldier-ramkishan-grewal-funeral-at-bhiwani-live-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" पूर्व सैनिक सुसाइड: शहीद का दर्जा देगी केजरीवाल सरकार, 1 करोड़ मदद का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिक सुसाइड: शहीद का दर्जा देगी केजरीवाल सरकार, 1 करोड़ मदद का ऐलान
धर्मेंद्र यादव/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
Updated Thu, 03 Nov 2016 05:21 PM IST
विज्ञापन
भिवानी में पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल का अंतिम संस्कार
- फोटो : शिव कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) की मांग को लेकर दिल्ली में सुसाइड करने वाले पूर्व सैनिक रामकिशन के परिजनों को दिल्ली सरकार एक करोड़ रुपये मुआवजा देगी।
ये ऐलान अरविंद केजरीवाल ने पूर्व सैनिक के अंतिम संस्कार के मौके पर किया। मीडिया से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि हम अंतिम संस्कार में आए हैं। आज रामकिशनजी के परिवार से मिलने आए थे। कल हमें दिल्ली में उनसे मिलने नहीं दिया गया। रामकिशन जी ने 30 साल सेना में सेवा की, इसके बावजूद उन्हें ये सब झेलना पड़ा।
ये भी देखें: OROP को लेकर सुसाइड करने वाले पूर्व सैनिक का अंतिम संस्कार, तस्वीरें
विज्ञापन
केजरीवाल बोले कि रामकिशन ग्रेवाली की लिखी चिट्ठी मार्मिक है। उनके और बेटे के बीच हुई बातचीत दिखाती है कि वे कितने बहादुर थे कि जीये भी देश के लिए और मरे भी देश के लिए। दिल्ली सरकार शहीद का दर्जा देगी। एक करोड़ की आर्थिक सहायता देगी। दिल्ली पुलिस ने जो व्यवहार किया, वो गलत है। मामले की जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में जान देने वाले पूर्व फौजी का बैकग्राउंड देखिए, गर्व होगा उस पर
इससे पहले सुबह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के नेताओं के साथ वहां पहुंचे हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा स्थानीय सांसद, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कमलनाथ सहित कई दिग्गज शव यात्रा में शामिल हुए और परिजनों को सांत्वना दी। इधर हरियाणा सरकार ने परिवार के सदस्य को नौकरी और 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।
बीते दिन इस मुद्दे पर दिल्ली में खूब सियासत हुई थी। पूर्व फौजी की फैमिली से मिलने पहुंचे राहुल गांधी को दो बार पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत दिल्ली की आधी कैबिनेट को भी हिरासत में ले लिया गया था। केजरीवाल और सिसोदिया को देर रात रिहा कर दिया गया।

लाभार्थी था खुदकुशी करने वाला पूर्व सैनिक : रक्षा मंत्रालय
बहुत कुछ थे पूर्व फौजी रामकिशन की जिंदगी में।
तथाकथित तौर पर ओआरओपी के मुद्दे पर खुदकुशी करने वाले पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल संशोधित पेंशन योजना के लाभार्थी थे। इस बात की जानकारी बुधवार को ग्रेवाल की खुदकुशी के मु्द्दे पर राष्ट्रीय राजधानी की राजनीतिक तापमान गरमाने के बीच रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने दी।
रक्षा मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि ग्रेवाल को छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार ओआरओपी का लाभ मिला था, लेकिन एसबीआई की भिवानी (हरियाणा) शाखा की गलती से उन्हें कुछ कम राशि मिली थी। इस मामले की जांच हो रही थी।
सूत्रों ने कहा कि खुदकुशी करने वाले पूर्व सैनिक ने रक्षा मंत्री मनोहर परिकर से कभी भी न तो घर पर और न ही ऑफिस में मिलने का समय मांगा था। इस बीच, परिकर ने ट्वीट कर कहा है कि सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

ओआरओपी के तहत कुल 5,507.47 करोड़ रुपये जारी
खुदकुशी करने वाले रामकिशन ग्रेवाल (65) का जीवन।
उन्होंने कहा है कि ओआरओपी के तहत कुल 5,507.47 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। ओआरओपी लागू किए जाने की विस्तृत जानकारी देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा है कि जुलाई 2014 से पहले इसके लाभार्थियों की संख्या 20,63,763 थी।
उन्होंने कहा कि 19,12,520 पेंशनभोगियों को पहली किस्त मिल चुकी है और लाभार्थियों के सत्यापन के लिए 1,15,313 मामले लंबित हैं। मंत्री ने कहा है कि पहली किस्त के लिए 3886.88 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया है कि 11,33,100 लाभार्थियों को दूसरी किस्त मिल चुकी है। इसके लिए 1,604.59 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
पूर्व सैनिकों के समूह ने खुद को मामले से अलग किया
ओआरओपी के मुद्दे पर जंतर मंतर पर प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले पूर्व सैनिकों के समूह ने ग्रेवाल की खुदकुशी के मामले से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने कहा है कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
समूह ने ग्रेवाल के मुद्दे पर ट्वीट करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत सभी नेताओं से कहा है कि वह मामले से अलग रहे। साथ ही उन्होंने सरकार से कहा है कि वह ओआरओपी में गड़बड़ी को जल्द सुलझाए।

पूर्व सैनिक ने जहर खाकर दे दी थी जान
रामकिशन के अंतिम संस्कार में भिवानी पहुंचे राहुल गांधी
सरकार की वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) योजना से असंतुष्ट भिवानी के पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल ने मंगलवार को सल्फास की गोलियां खाकर खुदकुशी कर ली। सल्फास खाने से पहले उन्होंने सुसाइड नोट लिखा और इसके बाद अपने बेटे से फोन पर बात भी की। पूर्व सैनिक की खुदकुशी की खबर फैलते ही बुधवार को राजनीति गर्मा गई और फिर दिनभर सियासत और हिरासत का ड्रामा चलता रहा।
खुदकुशी की खबर सुनते ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित कई विपक्षी नेताओं ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचकर मृतक पूर्व सैनिक के परिजनों से मिलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। राहुल गांधी को दो बार हिरासत में लिया गया। केजरीवाल को पुलिस ने लेडी हार्डिंग अस्पताल के पास हिरासत में लिया।
पुलिस के रिहा करने के बाद भी केजरीवाल देर रात तक आरके पुरम थाने में ही जमे रहे। मनीष सिसोदिया भी करीब दस घंटे पुलिस की हिरासत में रहे। राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ही पूर्व सैनिक का शव रखा गया था। दिल्ली पुलिस ने राहुल के अलावा रणदीप सुरजेवाला, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कुमारी शैलजा समेत कई कांग्रेसी नेताओं को भी कुछ देर के लिए संसद मार्ग थाने के पास हिरासत में लिया। लेकिन बाद में सभी को छोड़ दिया गया। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है।

रक्षा मंत्रालय में ज्ञापन देने दिल्ली आए थे
रामकिशन के अंतिम संस्कार में भिवानी पहुंचे राहुल गांधी
पुलिस के मुताबिक, पूर्व सरपंच ग्रेवाल ओआरओपी मसले पर तीन साथियों के साथ रक्षा मंत्रालय में ज्ञापन देने दिल्ली आए थे। लेकिन रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्री मनोहर परिकर से मुलाकात का कोई अनुरोध उसके रिकॉर्ड में नहीं है। ग्रेवाल के बेटे ने बताया कि वह ओआरओपी आंदोलन में सक्रिय थे।
उन्होंने ज्ञापन पत्र पर ही सुसाइड नोट लिखकर सल्फास गोलियां खा ली। सुसाइड नोट में लिखा है कि वह देश के लिए प्राण न्योछावर कर रहे हैं। पुलिस ने पूर्व सैनिक के परिजनों को भी हिरासत में लिया था लेकिन कुछ घंटे मंदिर मार्ग थाने में रखकर सभी को रिहा कर दिया गया। बुधवार को पुलिस ने पूर्व सैनिक के परिजनों से अस्पताल में मिलने पहुंचे राहुल गांधी व मनीष सिसोदिया समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। बाद में राहुल समेत अन्य को छोड़ दिया गया।
देर शाम कनॉट प्लेस थाने पहुंचे राहुल गांधी को पुलिस ने फिर से हिरासत में ले लिया और बस में बिठाकर दूर ले गए। सैनिक खुदकुशी मुद्दे को लेकर नेताओं व पुलिस को हाईवोल्टेज ड्रामा पूरे दिन चलता रहा। पूर्व सैनिक के परिजनों ने पुलिस पर उनके साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। उनके पुत्र जसवंत के अनुसार पुलिस ने हिरासत में उनसे दुर्व्यवहार किया और मारपीट की।

रक्षा मंत्री परिकर ने पूर्व सैनिक की मृत्यु पर खेद जताया
रामकिशन के अंतिम संस्कार में भिवानी पहुंचे राहुल गांधी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गांव बामला, जिला भिवानी (हरियाणा) निवासी रिटायर सूबेदार रामकिशन ग्रेवाल मंगलवार की शाम रक्षा मंत्रालय ज्ञापन देने जा रहे थे। ग्रेवाल जब राजपथ के पास जवाहर भवन के पीछे लॉन में पहुंचे तो उन्होंने सल्फास की गोलियां खा लीं।
कुछ देर बाद ही ग्रेवाल के शरीर से ब्लीडिंग शुरू हो गई। साथियों ने उन्हें आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। ग्रेवाल के साथियों का कहना है कि सेना और डिफेंस सिक्योरिटी कोर की 30 वर्षों तक सेवा करने वाले ग्रेवाल कुछ समय से ओआरओपी के मुद्दे पर परेशान थे।
गौरतलब है कि एक सदस्यीय न्यायिक समिति द्वारा ओआरओपी पर अपनी रिपोर्ट रक्षामंत्री मनोहर परिकर को सौंपे जाने के कुछ दिनों के बाद खुदकुशी का पहला मामला सामने आया है। रक्षा मंत्री परिकर ने पूर्व सैनिक की मृत्यु पर गहरा खेद व्यक्त किया है।