फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ex-policeman attack girlfriend in Khanna of Punjab

पूर्व पुलिसकर्मी की दरिंदगी: होटल में बीयर पिला प्रेमिका से बनाए संबंध, फिर सिर में मारी बोतल, पैसे लेकर फरार

Sat, 16 Sep 2023 12:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 16 Sep 2023 12:39 PM IST
सार

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन महिला ने बताया कि अमर सिंह तीन महीने पहले ही रिटायर हुआ है। वह एक दूसरे को 12 साल से जानते हैं। ड्यूटी के दौरान भी अमर सिंह उसे कभी होटलों और कभी थाने में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता रहता था।

विज्ञापन
Ex-policeman attack girlfriend in Khanna of Punjab
महिला पर हमला - फोटो : Demo Pic

विस्तार

खन्ना में पंजाब पुलिस के रिटायर्ड थानेदार का कारनामा सामने आया। आरोपी ने पहले प्रेमिका को होटल में ले जाकर बीयर पिलाई फिर शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान कुछ विवाद हो गया और तैश में आकर आरोपी ने बोतल से प्रेमिका पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी लहूलुहान हालत में महिला को होटल में छोड़ उसका मोबाइल और पैसे लेकर भाग गया। पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर रिटायर्ड एएसआई अमर सिंह निवासी कृष्णा नगर खन्ना खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सिविल अस्पताल में उपचाराधीन महिला ने बताया कि अमर सिंह तीन महीने पहले ही रिटायर हुआ है। वह एक दूसरे को 12 साल से जानते हैं। ड्यूटी के दौरान भी अमर सिंह उसे कभी होटलों और कभी थाने में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता रहता था। कई बार उसे पीटता था। डर के मारे वह सब कुछ सहन करती रही लेकिन अब अमर सिंह ने सभी हदें पार कर दीं।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि वह रिटायर्ड एएसआई से मिलने कचहरी में गई थी। वहां से दोनों रॉक व्यू होटल गए। रास्ते में बीयर की बोतलें लीं। होटल के कमरे में आरोपी ने बीयर पी और उसे भी पिलाकर शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान अमर सिंह उसे गालियां देने लगा और बीयर की बोतल से उस पर हमला कर दिया। उसका सिर फट गया और खून निकलने लगा। इसके बाद आरोपी भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़: अदालत में पेश हुए मंत्री संदीप सिंह, बेल बांड राशि जमा करवाई, 10 अक्तूबर को होगी अगली सुनवाई


12 साल पहले दोराहा थाना में हुई थी मुलाकात
पीड़िता के मुताबिक अमर सिंह के साथ करीब 12 साल पहले दोराहा थाना में मुलाकात हुई थी। उस समय अमर सिंह हवलदार था और दोराहा में तैनात था। महिला किसी शिकायत के संबंध में थाने आई थी। वहां से दोनों की दोस्ती शुरू हुई।

पुलिस ने मामला किया दर्ज
सिटी थाना 2 में महिला की शिकायत पर रिटायर्ड एएसआई अमर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामूली धाराओं में केस दर्ज करने के चलते पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि अमर सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed