फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ex-Mayor Harjinder Kaur, Kiran Kher, Chandigarh

धवन मानें, तो अब हरजिंदर कौर हुईं नाराज

Fri, 21 Mar 2014 11:17 PM IST
रवि अटवाल /अमर उजाला, चंडीगढ़
रवि अटवाल /अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 21 Mar 2014 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ex-Mayor Harjinder Kaur, Kiran Kher, Chandigarh
भाजपा प्रत्याशी किरण खेर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। हरमोहन धवन माने तो अब अकाली पार्षद और पूर्व मेयर हरजिंदर कौर नाराज हो गईं।
विज्ञापन


पार्टी की चंडीगढ़ प्रभारी आरती मेहरा ने पार्टी कार्यालय में चुनाव के संबंध में भाजपा और अकाली पार्षदों की बैठक बुलाई थी। इसमें हरजिंदर कौर नहीं पहुंचीं।

इस संबंध में जब उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी ने मुझे ऐसे कोई आदेश नहीं दिए कि मैं बैठक में शिरकत करूं। वहीं जब खेर के समर्थन पर उनसे पूछा तब भी उन्होंने यही कहा कि पार्टी की ओर से ऐसे कोई निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


प्रचार के लिए लगी पार्षदों की ड्यूटी

आरती मेहरा ने सभी पार्टी पार्षदों की ड्यूटी किरण खेर के प्रचार के लिए लगा दी है। सूत्रों के अनुसार बैठक में पार्षदों को जबरदस्त फटकार भी पड़ी। दरअसल, जब से भाजपा ने चंडीगढ़ सीट से प्रत्याशी की घोषणा की है तब से पार्टी के कार्यक्रमों से ज्यादातर पार्षद नदारद ही रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकाली कमेटी से बाहर हुई हरजिंदर
चुनाव के संबंध में जगजीत सिंह कंग की अध्यक्षता में शिअद की बैठक हुई। इसमें किरण खेर के प्रचार के लिए 25 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इसमें हरजिंदर कौर का नाम शामिल ही नहीं किया गया। वहीं नगर निगम में मनोनीत पार्षद सुरिंदर बाहगा भाजपा के समर्थन में अब खुलकर सामने आ गए हैं।

कोट
हरजिंदर कौर चंडीगढ़ से बाहर हैं। जब वे आएंगी तो उनसे इस बारे में बात की जाएगी। चुनाव के संबंध में एक अलग कमेटी बनाई जाएंगी जिसमें उन्हें चेयरमैन बनाया जाएगा।

- जगजीत सिंह कंग, प्रदेशाध्यक्ष, शिअद

मैं सिर्फ पार्षद ही नहीं हूं। पार्टी में एक वरिष्ठ नेता भी हूं। अन्य जिम्मेदारियां भी संभाल रही हूं। मुझे मेरी पार्टी ने किसी बैठक के बारे में नहीं बताया। न ही किसी को समर्थन देने के बारे में कोई बात हुई है।
- हरजिंदर कौर, अकाली पार्षद और पूर्व मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed