{"_id":"5916f7174f1c1b1d68852d99","slug":"ex-cm-parkash-singh-badal-on-syl-issue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'SYL के पानी पर सिर्फ पंजाब का हक, किसी को देने का सवाल ही नहीं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'SYL के पानी पर सिर्फ पंजाब का हक, किसी को देने का सवाल ही नहीं'
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर)
Updated Sat, 13 May 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
CM Parkash singh badal & Sukhbir singh badal
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब विधान सभा द्वारा जीएसटी लागू करने संबंधी कहा कि इसमें यह बात स्पष्ट होनी चाहिए कि पंजाब के मेहनतकश किसान जो खेतीबाड़ी के अलावा डेयरी, सब्जियां आदि का धंधा कर रहे हैं उन्हें किसी किस्म का टैक्स नहीं लगना चाहिए। बादल ने यह बात शनिवार को शिअद के जिला अध्यक्ष जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली की ढ़ाणी में आयोजित प्रेसवार्ता दौरान कही।
पंजाब-हरियाणा के दरियाई पानी के विवाद पर बादल ने कहा कि राज्य के पानी की एक-एक बूंद पर सिर्फ पंजाब का ही हक है। पंजाब के पास पहले ही पानी की कमी है। ऐसे में पंजाब का पानी किसी और राज्य को नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नहरबंदी के चलते करीब एक माह पहले ही पंजाब के लोगों के लिए बेहद कठिनाई भरा गया है। इसलिए पानी की बूंद-बूंद पंजाब को ही मिलनी चाहिए।
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़ की गत दिनों दिए बयान कि ‘नीले बाणे वाले हुण सफेद बाणे विच्च आ जाण...’ पर टिप्पणी करते हुए बादल बोले कि जाखड़ जैसे शिक्षित व सूझवान नेता को ऐस शब्दों के इस्तेमाल से गुरजे करना चाहिए। उनके जैसे नेताओं को ये शोभा नहीं देता।

GST में किसानों पर न लगे टैक्स: बादल
बादल बोले कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब को तरक्की के पथ पर ले जाने के लिए काफी मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनावी वादे पूरे नहीं कर सकी है।
किसानों के कर्ज माफी व बेरोजगारों को रोजगार देना सपना ही बनकर रह गया है। वहीं प्रदेश में अमन-कानून के हालात भी पहले जैसे नहीं हैं। बादल ने सरावां जैल के गांव कट्टियांवाली में गुरजंट सिंह के अस्वस्थ चल रहे पुत्र सुखवंत सिंह हाल भी जाना।
बादल कई घरों में गत दिनों हुई मौतों पर अफसोस प्रकट करने भी गए। इस मौके जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली, ओएसडी गुरचरन सिंह सिद्धू, परमिंदर सिंह कोलियांवाली, नवजिंदर सिंह मान, जोगिंदर सिंह, सरपंच रछपाल सिंह कट्टियांवाली, महांवीर सिंह संधू, गुरमीत सिंह, निर्मल सिंह मौजूद थे।