{"_id":"5e45fde7d64dbd9dc810867588b0bce6","slug":"ex-cabinet-minister-manish-tiwari-criticized-akali-dal-and-aap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिअद-आप को लेकर पूर्व केंद्रीय तिवारी मंत्री के बड़े बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिअद-आप को लेकर पूर्व केंद्रीय तिवारी मंत्री के बड़े बोल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 28 Dec 2015 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने पंजाब के दो बड़े दलों शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी को लेकर बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा है कि कैप्टन को निशाना बनाकर शिअद और आप ने अपना डर दिखाया है। जोड़ मेले में सियासी कांफ्रेंस के दौरान दोनों पार्टियों ने सिर्फ कैप्टन अमरिंदर सिंह को ही निशाना बनाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिअद और आप जान और समझ चुकी हैं कि पंजाब के लोगों ने सोच लिया है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। तिवारी ने कहा कि दोनों पार्टियों ने राज्य के लिए कोई सकारात्मक एजेंडा बताने के बजाय कांफ्रेंस के दौरान सिर्फ कैप्टन की आलोचना की। इनका डर समझा जा सकता है क्योंकि कैप्टन को राज्य के लोगों का भरोसा हासिल है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कैप्टन पहले खुद को साबित कर चुके हैं और लोगों द्वारा आजमाए हुए हैं। पंजाब के लोग बेसब्री से अच्छे शासन के लिए उनके सीएम बनने का इंतजार कर रहे हैं। अकालियों से लोगों का मोह भंग हो गया है। इन्होंने पिछले नौ सालों में राज्य को राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक स्तर पर तबाह करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ, आप मौकापरस्तों का गुच्छा है, जो कुछ बड़ा हासिल करने के भ्रम में इकट्ठे हुए हैं। पंजाब के लोग राजनीतिक तौर पर बहुत समझदार हैं। दोबारा ऐसी गलती करके अफसोस नहीं करेंगे, जैसे कि दिल्ली के लोग कर रहे हैं। कैप्टन ने शिक्षा का स्तर, बेरोजगारी के चिंताजनक मुद्दों को उठाया और लोगों से शिअद व आप को बाहर का रास्ता दिखाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि ये दोनों पार्टियां राज्य के सबसे पसंदीदा नेता का सामना करने से डरती हैं, क्योंकि अच्छे शासन का रिकॉर्ड रखने वाले कैप्टन अमरिंदर की लोकप्रियता पर कोई शक नहीं है। उन्होंने अमृतसर में अरुण जेटली को हरा कर और बठिंडा में बड़ी रैली कर यह साबित किया है।