फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ex-Akali Minister Ajit Singh Kohar passes away in Punjab

5 बार के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री कोहाड़ का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Tue, 06 Feb 2018 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Tue, 06 Feb 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
Ex-Akali Minister Ajit Singh Kohar passes away in Punjab
Ajit Singh Kohar - फोटो : File Photo
शिरोमणि अकाली दल के दिग्गज शाहकोट से विधायक अजीत सिंह कोहाड़ का रविवार रात को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इससे पंजाब में शोक की लहर दौड़ गई है। 
विज्ञापन

उनके करीबी बैंक के पूर्व डायरेक्टर गुरनेक सिंह ढिल्लों ने बताया कि कोहाड़ लंबे समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे।

वह रविवार को शाहकोट हलके में आयोजित एक खेल मेले में इनाम वितरित कर आए थे। उन्होंने रोजमर्रा की तरह लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान भी किया। इसके बाद रात को खाना खाया और कुछ देर टहलने के बाद वह सोने के लिए चले गए, लेकिन कुछ देर के बाद उन्होंने घबराहट की शिकायत की।
विज्ञापन


इसके बाद उनको तत्काल स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर जाकर पता चला कि उनको दिल का दौरा पड़ा है। इसके बाद उन्हें जालंधर के एक निजी अस्पताल लाया गया, लेकिन रात करीब एक बजे उनका निधन हो गया। बीते साल 11 सितंबर को ही कोहाड़ की पत्नी नसीब कौर कोहाड़ का निधन हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल के जिला जत्थेदार थे कोहाड़

Ex-Akali Minister Ajit Singh Kohar passes away in Punjab
Ajit Singh Kohar - फोटो : File Photo
शिरोमणि अकाली दल के जिला जत्थेदार थे कोहाड़
अजीत सिंह कोहाड़ शिरोमणि अकाली दल के जिला जत्थेदार थे। वह इलाके से 5 बार विधायक चुने गए। वह अकाली-भाजपा सरकार के समय जेल मंत्री, राजस्व मंत्री और परिवहन विभाग जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। सबसे पहले 1997 में लोहियां से विधायक चुने गए।

2002 से 2007 में दोबारा इस इलाके से विधायक चुने गए। 2007 में वह राजस्व मंत्री बने। 2012 में इलाके की हदबंदी होने के चलते उन्होंने नए क्षेत्र शाहकोट से चुनाव लड़ा था। वहां से वह फिर विधायक बने।

2017 में पंजाब में कांग्रेस की लहर के बावजूद अजीत सिंह कोहाड़ ने शाहकोट से पांचवीं बार सीट हासिल कर अपना दबदबा बरकरार रखा था। कोहाड़ के दो भाई कनाडा और पोती यूके में रहती हैं, जिनके आने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधान पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, शिअद सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल ने शोक व्यक्त किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed