फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ew out the promise of millions of women Jewellery

झांसा देकर उड़ा दी महिला की लाखों की ज्वैलरी

Sun, 09 Mar 2014 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो-पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो-पंचकूला Updated Sun, 09 Mar 2014 09:22 AM IST
विज्ञापन
ew out the promise of millions of women Jewellery
मार्केट जा रही एक बुजुर्ग महिला को झांसा देकर ठगों ने करीब छह तोले के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया और भाग गए। महिला जब घर पहुंची तो उसने ठगों द्वारा दिया पेपर खोला तो उसमें लोहे कड़े निकले।
विज्ञापन


उसने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सेक्टर-10 चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, लेकिन आरोपियों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस अब आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पीड़िता के अनुसार, गैंग में एक महिला भी थी।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 11 बजे सेक्टर-नौ के मकान नंबर-991 निवासी 50 वर्षीय निर्मल कौर कुछ सामान लेने के लिए मार्केट जा रही थीं।

इस दौरान रास्ते में उन्हें एक व्यक्ति मिला और कहा कि तुम इतनी परेशान क्यों हो। महिला उसके झांसे में आ गई और उसने बताया कष्ट दूर करने के लिए रविवार को घर में भोग कार्यक्रम का आयोजन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी आगे चला गया। कुछ दूर चलने के बाद पीछे से आ रही एक महिला उनके पास आई। उक्त महिला ने बुजुर्ग से बताया कि वह एक पहुंचे हुए बाबा है, जो तुम्हारे परिवार की सभी परेशानियों को दूर कर देंगे। आरोपी पंजाबी में बातचीत कर रहे थे और उन्होंने खुद को व्यास का निवासी बताया।

इसके बाद महिला आरोपियों की बातों में आ गई। आरोपी ने इसके बाद महिला से कई बातें पूछी और उन्हें झांसा देकर उनकी परेशानियां दूर करने का दावा किया। इसके बाद आरोपी ने एक पेपर निकाला और बाद में बुजुर्ग महिला को एक रुमाल देकर कहा कि तुम अपने सारे गहने इस रुमाल में रख दो।

बुजुर्ग ने कान के टॉप्स, दो कंगन, दो अंगूठियां निकालकर रख दिए। आरोपियों ने महिला से गहनों का रुमाल लेकर कोई मंत्र फूंका और फिर वापस कर दिया, लेकिन हिदायत दी कि घर पहुंचने से पहले रुमाल मत खोलना और न पीछे मुड़कर देखना।

बुजुर्ग ने जब घर जाकर रुमाल खोला तो उसमें लोहे का कड़ा था। इसे देखते ही महिला के होश उड़ गए और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

सेक्टर 10 पुलिस चौकी प्रभारी सुखविंद्र सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। बताया जा रहा है कि एक घर के सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की फुटेज कैद हुई, जिसे पुलिस हासिल करने की कोशिश कर रही है।

चौकी प्रभारी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। महिला ने बताया कि आरोपियों से बातचीत के बाद वह घर कैसे पहुंची, बीच में उनके हाथ से गहने कैसे निकाले गए, कुछ भी याद नहीं है। महिला ने बताया कि गहने करीब छह तोले के हैं।

पहले भी हुई ऐसे ही ठगी
इस प्रकार की घटना कोई पहली नहीं है। बल्कि, कुछ समय पहले पंचकूला के सेक्टर-7 में ठगों ने एक महिला को अपना निशाना बनाया था। इसके बाद पुलिस आज तक आरोपियों का पता नहीं लगा पाई।

साथ ही चंडीगढ़ में इस प्रकार के गिरोह ने कई वारदातों को अंजाम दिया। जिनमें अधिकतर बुजुर्ग महिलाओं को ही शिकार बनाया है। ठगी का तरीका भी एक जैसा ही है। हर बार आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हुए हैं।


चोरी की वारदातें सुलझी नहीं
हाल के दिनों में चोरों ने लगातार वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी। पुलिस के लाख प्रयासों के बावजूद भी पुलिस अभी चोरी की वारदातों को तो सुलझा नहीं नहीं पाई है। इसके बाद ठगी गिरोह ने पुलिस के सामने एक और चुनौती भी पेश की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed