{"_id":"589867014f1c1b8752378624","slug":"evm-is-in-security-of-crpf-punjab-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ की सुरक्षा में EVM, पैरा मिल्ट्री फोर्स की 38 कंपनियां यूपी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ की सुरक्षा में EVM, पैरा मिल्ट्री फोर्स की 38 कंपनियां यूपी रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Mon, 06 Feb 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ की सुरक्षा में EVM
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान होने के बाद पैरा मिल्ट्री फोर्स की वापसी शुरू हो गई है। जालंधर भेजी गई पैरा मिल्ट्री फोर्स की 38 कंपनियां उत्तर प्रदेश रवाना हो गई हैं, ताकि वहां भी मतदान शांतमयी करवाया जा सके। ईवीएम की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल का दस्ता जालंधर भेजा गया है, जिनके हवाले ईवीएम सील कर लॉक कर दी गई है।
चुनाव के लिए अलग-अलग स्थानों से पुलिस और सुरक्षा बलों के दस्ते जालंधर भेजे गए थे। इसमें हरियाणा पुलिस के अलावा रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स, इंडियन तिब्बत बार्डर पुलिस फोर्स के अलावा अर्द्धसैनिक सुरक्षा बलों के काफी जवान थे। कुल 19 कंपनियां जालंधर सिटी और देहात एरिया में तैनात की गई थी। शांतमयी चुनाव करवाने के बाद यह टीमें वापस रवाना हो गई हैं। एडीसी पी हेडक्वार्टर अमनीत कौंडल ने बताया कि केंद्रीय सुरक्षा बल के छह सेक्शन उनके पास जालंधर पहुंच गए हैं, जो सील की गई ईवीएम की सुरक्षा करेंगे।