फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Evidence found during Dera Sacha Sauda search ops

खत्म हुआ राम रहीम के अध्यात्म का 'कारोबार', अब कार्रवाई का इंतजार

Tue, 12 Sep 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 12 Sep 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
Evidence found during Dera Sacha Sauda search ops
- फोटो : File Photo
डेरामुखी को सजा के बाद अध्यात्म का ‘कारोबार’ खत्म हो गया है। इस चुंगल में फंसे डेरा प्रेमी अब डेरामुखी और उनके खासमखास नजदीकियों के कृत्यों के खिलाफ मुखर होने लगे हैं। कई डेरा प्रेमियों ने डेरे को छोड़ने का भी मन बना लिया है। इन डेरा प्रेमियों की अब हरियाणा सरकार से मांग है कि सर्च ऑपरेशन के बाद डेरे को पूरी तरह से सील कर दिया जाए और वहां हर तरह की एक्टिविटी को प्रतिबंधित कर दिया जाए।
विज्ञापन


सर्च के बाद इन गतिविधियों से डेरे पर सवाल
- सर्च में डेरामुखी की गुफा में अवैध रूप से वन्यजीव प्राणी मिले।
- सर्च में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्टरी मिली, 84 कार्टून विस्फोटक मिले।
- डेरे में अवैध रूप से चल रहा स्किन बैंक की गतिविधियां भी मिलीं।
- यहां डेरे में बॉडी डोनेट करने का काम भी चल रहा था, जिसमें नियम फॉलो नहीं किए जा रहे थे।
- नियमों को ताक पर रख डेरे से 14 डेड बॉडी यूपी स्थित लखनऊ मेडिकल कालेज भेजी गई।

आगे पढ़ें...

बड़ी कार्रवाई से हिचक रही सरकार, नेता मेहरबान

Evidence found during Dera Sacha Sauda search ops
Ram Rahim - फोटो : File Photo
सर्च के बाद इन गतिविधियों से डेरे पर सवाल
- एक-47 राइफल की खाली मैगजीन बरामद हुई, हरियाणा पुलिस डेरामुखी के काफिले से एक-47 भी बरामद कर चुकी है।
- एक ट्राली भरकर लाठी व डंडे मिले।
- कई आईफोन, आईपैड, चेक बुक्स और एक लैपटाप बरामद हुआ।
- डेरामुखी की गुफा से दो गुप्त सुरंगें मिलीं, गर्ल्स हॉस्टल से जुड़ी थी एक सुरंग।
- डेरे से कंप्यूटर की हार्ड डिस्क, 3000 महंगे और डिजाइनर कपड़े और 1500 जोड़ी महंगे जूते मिले।

बड़ी कार्रवाई से हिचक रही सरकार, नेता मेहरबान
इस सर्च ऑपरेशन की सीलबंद रिपोर्ट सरकार की ओर से 27 सितंबर को हाईकोर्ट में पेश की जाएगी, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि  डेरे के इशारे पर पंचकूला समेत हरियाणा और पंजाब में 25 अगस्त (डेरामुखी को सजा के दिन) जबरदस्त हिंसा हुई। जवाबी कार्रवाई में 40 लोगों की जानें तक चली गईं। उसके बाद भी डेरे के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं? कई दिन बाद अंतत: हाईकोर्ट के हस्तक्षेप से 8 सितंबर को डेरे की सर्च शुरू होती है। इससे डेरे से तमाम संदिग्ध सुबूतों को ठिकाने लगाने का समय मिल गया। इस सर्च ऑपरेशन में भी जेसीबी मशीने डेरे के भीतर तो गई, लेकिन खुदाई के दौरान नरकंकालों का रहस्य जानने की कोशिश भी नहीं की गई। दूसरा, भाजपा के प्रवक्ता राजीव जैन और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के बयानों में अभी भी ‘डेराप्रेम’ साफ झलक रहा है। आखिरकार सरकार इस विवादित डेरे केखिलाफ  बड़ी कार्रवाई करने से क्यों हिचक रही है?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed