फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Evicted son attacked father and brother with weapons, broke fingers

Chandigarh News: बेदखल बेटे ने बाप और भाई पर हथियारों से किया हमला, अंगुलियां तोड़ीं

Sat, 06 May 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Evicted son attacked father and brother with weapons, broke fingers
मोहाली। गांव चिल्ला में घर से बेदखल किए एक बेटे ने बाप पर गंडासी और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव में आए छोटे भाई को भी पीट डाला। पिता के पैर और भाई के हाथ की अंगुलियां फ्रैक्चर हो गई हैं। इस संबंधी पिता नजर सिंह की शिकायत पर सोहाना थाना पुलिस ने आरोपी बेटे लवप्रीत सिंह, उसके साथी विजय निवासी गांव चिल्ला और 15-20 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट की घटना के बाद से बड़ा बेटा लवप्रीत सिंह फरार है। शिकायतकर्ता नजर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। 30 अप्रैल को वह खेतों से काम कर घर लौटा। इस दौरान उसकी पत्नी, छोटा बेटा गुरसिमरन सिंह और बेटे की पत्नी भी साथ में थे। जब वह बाहर निकले तो वहां पहले से खड़े बड़े बेटे लवप्रीत सिंह और उसके साथियों ने हमला कर दिया। इस दौरान गालियां निकालते हुए लवप्रीत ने कहा कि उसे जायदाद में पूरा हिस्सा नहीं दिया गया है। इतना कहते हुए उसने अपने साथियों के साथ तेजधार हथियार से वार कर दिया। इस कारण उनकी बाजू पर गंडासी के काफी वार लग गए। वहीं, जब उन्होंने बचने के लिए बेटे के साथ घर के अंदर जाने की कोशिश की तो बड़े बेटे ने ईंटों और पत्थरों से हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर जब आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो उक्त आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। आरोपियों के जाने के बाद परिवार के सदस्य उन्हें और उनके छोटे बेटे को फेज-6 के सिविल अस्पताल में ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उनका इलाज किया।
विज्ञापन


पुलिस पर देरी से कार्रवाई करने का लगाया आरोप
शिकायतकर्ता नाजर सिंह ने कहा कि घटना के बाद वह तुरंत पुलिस के पास पहुंचे और इस बारे में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें अस्पताल जाने को कहा। वहीं, इन सबके बीच मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इस कारण बड़ा बेटा लवप्रीत सिंह फरार होने में कामयाब हो गया। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि उक्त आरोपियों को पकड़ कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed