फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Every BPL family will come under Ayushman Bharat scheme in Haryana

हरियाणा: हर बीपीएल परिवार आयुष्मान भारत योजना के दायरे में होगा, 23 हजार पात्रों को सरकार पेंशन देगी

Thu, 24 Feb 2022 10:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 24 Feb 2022 10:45 PM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बीते एक साल में 2.18 लाख नए लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी है।

विज्ञापन
Every BPL family will come under Ayushman Bharat scheme in Haryana
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर कर रहा हर परिवार आयुष्मान भारत योजना के दायरे में आएगा। सरकार ने बीपीएल की सीमा 1.80 लाख रुपये सालाना तय की हुई है। सरकार ने इससे नीचे वार्षिक पारिवारिक आय वाले परिवारों को भी लाभान्वित करने का निर्णय लिया है। ये परिवार सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना (एसईसीसी) के आंकड़ों में शामिल नहीं हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को यहां हरियाणा निवास में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह जानकारी दी। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज इस मौके पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सभी सत्यापित आय वाले परिवारों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आय सत्यापन के तीन चरण पहले ही हो चुके हैं। अब इन सत्यापित परिवारों का डाटा आयुष्मान भारत पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा ताकि वे अपने कार्ड प्राप्त कर सकें। आवेदन न करने वाले 23 हजार पात्रों को सरकार वृद्धावस्था पेंशन देगी। इन्होंने कभी इसके लिए आवेदन ही नहीं किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते एक साल में 2.18 लाख नए लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री परिवार अंत्योदय उत्थान योजना के पहले चरण के मेलों में लगभग 90,000 पात्र परिवारों ने फार्म भरे थे, जिनमें से सहायता प्रदान करने के लिए 37512 आवेदन स्वीकृत किए हैं। इन मेलों का दूसरा चरण 2 से 17 मार्च तक आयोजित होगा। सरकार ने करीब एक लाख परिवारों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा है। अगले वर्ष भी ये मेले जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वंचित पात्रों के घर पहुंचेगी सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार पहचान पत्र के तहत उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार लगभग 23000 लोग वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्र हैं, जिन्होंने किसी कारणवश इसके लिए आवेदन नहीं किया। इसलिए अब राज्य सरकार ने इन पात्र लाभार्थियों तक पहुंचेगी। उनके घर द्वार पर ही पेंशन का लाभ पहुंचाया जाएगा। परिवार पहचान पत्र को लागू करने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि सभी पात्र लाभार्थियों की पहचान की गई है। अब यह सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा कि सरकार उन्हें देय लाभों का वितरण सुनिश्चित करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed