फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनेत्री राखी सावंत के साथ हुआ कुछ ऐसा कि सभी हो गए हैरान, खली ने पुलिस पर लगाया ये आरोप

Sat, 02 Mar 2019 12:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 02 Mar 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
Eve teasing with actress Rakhi Sawant in Ludhiana
राखी सावंत और ग्रेट खली

रोड शो के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत के साथ अजीब हरकत हो गई है। इसके बाद ग्रेट खली और राखी सावंत ने पुलिस पर आरोप लगाए। जानें क्या है पूरा मामला।

Eve teasing with actress Rakhi Sawant in Ludhiana
Rakhi sawant

सीडब्ल्यूई कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट ब्रेकडाउन शो से एक दिन पहले रेसलिंग की प्रमोशन के लिए लुधियाना आईं अभिनेत्री राखी सावंत के साथ किसी युवक ने गलत हरकत की है। इस दौरान राखी सावंत द ग्रेट खली के साथ ओपन जीप में रोड शो कर रही थी। हालांकि, राखी का कहना है कि अभी इस मामले में कोई पुलिस शिकायत नहीं दी गई है।

Eve teasing with actress Rakhi Sawant in Ludhiana
rakhi sawant

दरअसल, संधू नगर में स्थित आईपीएस स्कूल में सीडब्ल्यूई (कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट) ब्रेकडाउन शो है। इसमें कई विदेशी रेसलर भी पहुंच रहे हैं। इससे एक दिन पहले द ग्रेट खली और राखी सावंत लुधियाना में रोड शो करने पहुंचे। राखी सावंत ने बताया कि वह ओपन जीप में थी। चौड़ा बाजार में रोड शो के दौरान कुछ युवक जीप पर चढ़ गए और गलत हरकत करने लगे। उन्हें विरोध किया तो युवक जीप से उतरकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eve teasing with actress Rakhi Sawant in Ludhiana
rakhi sawant - फोटो : Instagram

‘सिक्योरिटी नहीं मिली तो नहीं जाऊंगी रेसलिंग कार्यक्रम में’
राखी सावंत और द ग्रेट खली का आरोप है कि लुधियाना पुलिस की तरफ से कोई भी सिक्योरिटी नहीं दी गई थी। इसके चलते राखी के साथ छेड़छाड़ हुई। उसने कहा है कि अगर शनिवार को हो रही रेसलिंग में पुलिस सिक्योरिटी नहीं देगी तो वह रेसलिंग नहीं करेगी।

विज्ञापन
Eve teasing with actress Rakhi Sawant in Ludhiana
rakhi sawant - फोटो : file photo

एसीपी सेंट्रल वरियाम सिंह ने बताया कि रोड शो में पुलिस उनके साथ ही थी। पुलिस के सामने ऐसी कोई हरकत नहीं हुई है। अगर कुछ हुआ भी है तो पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed