रोड शो के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत के साथ अजीब हरकत हो गई है। इसके बाद ग्रेट खली और राखी सावंत ने पुलिस पर आरोप लगाए। जानें क्या है पूरा मामला।
सीडब्ल्यूई कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट ब्रेकडाउन शो से एक दिन पहले रेसलिंग की प्रमोशन के लिए लुधियाना आईं अभिनेत्री राखी सावंत के साथ किसी युवक ने गलत हरकत की है। इस दौरान राखी सावंत द ग्रेट खली के साथ ओपन जीप में रोड शो कर रही थी। हालांकि, राखी का कहना है कि अभी इस मामले में कोई पुलिस शिकायत नहीं दी गई है।
दरअसल, संधू नगर में स्थित आईपीएस स्कूल में सीडब्ल्यूई (कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट) ब्रेकडाउन शो है। इसमें कई विदेशी रेसलर भी पहुंच रहे हैं। इससे एक दिन पहले द ग्रेट खली और राखी सावंत लुधियाना में रोड शो करने पहुंचे। राखी सावंत ने बताया कि वह ओपन जीप में थी। चौड़ा बाजार में रोड शो के दौरान कुछ युवक जीप पर चढ़ गए और गलत हरकत करने लगे। उन्हें विरोध किया तो युवक जीप से उतरकर फरार हो गए।
4 of 5
rakhi sawant
- फोटो : Instagram
‘सिक्योरिटी नहीं मिली तो नहीं जाऊंगी रेसलिंग कार्यक्रम में’
राखी सावंत और द ग्रेट खली का आरोप है कि लुधियाना पुलिस की तरफ से कोई भी सिक्योरिटी नहीं दी गई थी। इसके चलते राखी के साथ छेड़छाड़ हुई। उसने कहा है कि अगर शनिवार को हो रही रेसलिंग में पुलिस सिक्योरिटी नहीं देगी तो वह रेसलिंग नहीं करेगी।
5 of 5
rakhi sawant
- फोटो : file photo
एसीपी सेंट्रल वरियाम सिंह ने बताया कि रोड शो में पुलिस उनके साथ ही थी। पुलिस के सामने ऐसी कोई हरकत नहीं हुई है। अगर कुछ हुआ भी है तो पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।