{"_id":"c47d1e51f3333ea84b3c3c6372200ed9","slug":"eve-teasing-complaint-against-bjp-mc-of-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बोली, बदसलूकी करता है भाजपा पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला बोली, बदसलूकी करता है भाजपा पार्षद
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 26 Apr 2014 11:11 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-19 निवासी एक महिला ने भाजपा पार्षद रविकांत स्वामी के खिलाफ पुलिस में बदसलूकी की शिकायत दी है। पुलिस चौकी में दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि पार्षद ने उसके साथ बदसलूकी की और अभद्र भाषा का उपयोग किया। वहीं, पार्षद ने इन आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
शिकायत में महिला ने कहा कि वह अपने मकान के नीचे खड़ी थी, तभी रविकांत स्वामी वहां आकर बदसलूकी करने लगे। जब वह नजदीक खड़ी पीसीआर वैन में जाकर बैठ गई और पुलिसकर्मियों को आपबीती बताने लगी तो स्वामी ने वहां भी पहुंचकर अभद्र भाषा का उपयोग किया।
विज्ञापन
यह घटनाक्रम 22 अप्रैल का है। महिला की शिकायत सेक्टर-19 चौकी में आने के बाद इसे अगली कार्रवाई के लिए एसीपी कार्यालय भेज दी गई है।
उधर, पार्षद रविकांत स्वामी का कहना है कि शिकायत करने वाली महिला पीसीआर वैन में बैठी थी। वह वहां से गुजर रहे थे और सिर्फ पीसीआर में बैठने का कारण पूछा था। उन्होंने न तो बदसलूकी की और न ही अभद्र भाषा का उपयोग किया।
विज्ञापन