{"_id":"584e82064f1c1b696f6498e3","slug":"ett-teachers-case-hearing-in-punjab-haryana-highcourt-govt-started-recruitment-process","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीचर्स के मामले में हाईकोर्ट के सरकार को निर्देश, शुरू हुई नियुक्ति प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचर्स के मामले में हाईकोर्ट के सरकार को निर्देश, शुरू हुई नियुक्ति प्रक्रिया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 12 Dec 2016 04:25 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में टॉवर पर चढ़कर बैठे दो टीचर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉवर पर चढ़े टीचर्स के मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश दिए। सरकार ने भी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। नियुक्ति न दिए जाने से नाराज होकर टावर पर चढ़े शिक्षकों के मामले में हाईकोर्ट के संज्ञान सबंधि याचिका पर पंजाब सरकार ने अपना पक्ष रखा। सरकार ने बताया कि आज 586 वेटिंग लिस्ट में मौजूद शिक्षकों को नियुक्ति दी जाएगी।
हाईकोर्ट ने इस पर सुनवाई को मंगलवार तक के लिए टालते हुए नियुक्ति लेने वालों और न लेने वालों की जानकारी सौंपने के आदेश दिए हैं। सोमवार को मामले की सुनवाई आरंभ होते ही पंजाब सरकार ने कोर्ट को बताया कि आदेशों के अनुरूप 4500 और 2005 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए बनाई गई वेटिंग लिस्ट को वेबसाइट पर डालने के साथ ही ऐसे शिक्षकों की सूची भी डाली गई है जिनका नाम दोनो भर्तियों की चयन सूची में मौजूद है।
इस सूची पर सवाल उठाते हुए एमिक्स क्यूरी तनु बेदी ने बताया कि 384 ऐसे नाम हैं जिनका एक सूची में चयन हो चुका है जबकि दूसरी सूची में उन्हें प्रतीक्षा करने वाले आवेदक के रूप में दिखाया गया है। उन्होंने हाईकोर्ट से अपील की कि एक सूची में चयनित होने वाले को दूसरी भर्ती की प्रतीक्षा सूची से बाहर किया जाए ताकि सभी को नियुक्ति मिल सके क्योंकि पदों की संख्या से कम आवेदकों की संख्या है।

सरकार ने एमिक्स क्यूरी की बात पर आपत्ति जताई थी
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब सरकार ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि भर्ती के लिए तय मानक और प्रक्रिया को पूरा करना पड़ेगा और ऐसे में इस प्रकार प्रक्रिया को बदला नहीं जा सकता। आगे जानकारी देते हुए बताया गया कि आज नियुक्ति पत्र के लिए 4500 शिक्षकों की भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी में 2012 वेटिंग, एससी आरओ 108 वेटिंग और बीसी वर्ग की 34 वेटिंग तक के प्रतीक्षा सूची के उम्मीदवारों को बुलाया गया है।
वहीं 2005 शिक्षकों की भर्ती में सामान्य श्रेणी में 192 प्रतीक्षा सूची एससीआरओ श्रेणी में पूरी वेटिंग लिस्ट वाले आवेदकों और बीसी श्रेणी में 50 वेटिंग तक के आवेदकों को बुलाया गया है। हाईकोर्ट ने इसपर सुनवाई को मंगलवार तक के लिए टालते हुए इन शिक्षकों के ज्वाईन करने और न करने की जानकारी उपलब्ध करवाने के आदेश दिए हैं।
हाईकोर्ट में पंजाब सरकार द्वारा दी गई इस जानकारी के बाद हाईकोर्ट ने सुनवाई को मंगलवार तक टालने के साथ ही अमिकस क्यूरी को आदेश दिए कि वे शिक्षकों से जाकर मिले और उन्हें बताएं कि सरकार नियुक्ति प्रक्रिया जारी कर चुकी है। शिक्षकों ने कहा था कि वे नियुक्ति पत्र के बिना उस स्थिति में नीचे आएंगे जब सरकार इस दिशा में कदम आगे बढ़ाए।