{"_id":"96f0c325f79a783bb204c1c6e6c3cf29","slug":"escalator-security-problem-for-railway","type":"story","status":"publish","title_hn":"एस्केलेटर की सुरक्षा बनी रेलवे के लिए मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एस्केलेटर की सुरक्षा बनी रेलवे के लिए मुसीबत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 20 Mar 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों की सुविधा के लिए जो एस्केलेटर रेलवे स्टेशन पर लगाया गया था, उसे लोगों की ही वजह से बंद रखना पड़ रहा है। इस बारे में जब स्टेशन अधीक्षक राजिंदर दत्ता से पूछा गया तो उनका जवाब था कि आसपास की कालोनियों के लोग शरारत कर इसे खराब कर देते हैं।
इस कारण इसे बंद ही कर दिया जाता है। वहीं चार दिन पहले किसी शरारती तत्व ने इसके इमरजेंसी स्विच को ही तोड़ दिया था। रेलवे अधिकारियों के लिए अब एस्केलेटर की सुरक्षा ही मुसीबत बनती जा रही है।
पिछले महीने लगाया था एस्केलेटर
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 7 फरवरी को एस्केलेटर लगाया गया था। यह एस्केलेटर प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर फिट किया गया है। अभी प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर भी एस्केलेटर लगाया जा रहा है, जिस पर इन दिनों काम चल रहा है।
विज्ञापन
गार्ड रखने की योजना
एस्केलेटर की सुरक्षा के लिए अब सिक्योरिटी गार्ड रखा जाएगा। रेलवे प्रबंधन इसको लेकर योजना बना रहा है। एयरपोर्ट और शॉपिंग मॉल आदि में तो काफी सुरक्षा व्यवस्था होती है। ऐसे में वहां किसी ऐसे उपकरणों से कोई छेड़छाड़ नहीं होती। स्टेशन पर एस्केलेटर खुली जगह पर लगा है और आसपास की कालोनियों के लोग इसे खराब कर देते हैं।