फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ertiga collides with Activa, driver and companion injured

Chandigarh News: अर्टिगा ने एक्टिवा को मारी टक्कर, चालक साथी समेत घायल

Tue, 26 Nov 2024 06:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Ertiga collides with Activa, driver and companion injured
चंडीगढ़। सेक्टर-28 में बीते रविवार की शाम को बूथ नंबर-41 के पास अर्टिगा गाड़ी ने एक एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिससे चालक व उसका एक साथी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से मौके पर पहुंची पुलिस ने सेक्टर-32 जीएमसीएच में पहुंचाया, जहां दोनों को भर्ती कर लिया गया। मामले में पुलिस ने टक्कर मारने वाले गाड़ी चालक के खिलाफ घायल चालक के बयानों पर सेक्टर-26 थाने में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस को दिए गए बयानों में नरेंद्र सिंह निवासी सेक्टर-40/ए ने बताया कि बीते रविवार को वह अपने साथी के साथ एक्टिवा पर सेक्टर-28 में गया था। जब वह बूथ नंबर-41 के पास पहुंचा तो अचानक से काफी स्पीड में आई अर्टिगा गाड़ी ने उसे टक्कर दे मारी, जिसके बाद वह साथी सहित सड़क पर गिर गया। इसके बाद उसे जीएमसीएच-32 में ले जाया गया और अधिक चोटें होने के कारण उन दोनों को वहीं दाखिल कर उनका इलाज शुरू किया गया। इसके बाद पुलिस ने टक्कर मारने वाले आरोपी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जिसकी पहचान पारितोष शर्मा निवासी 1270/1, सेक्टर 30/बी के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-26 थाने में मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed