फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Equations of tickets changed due to joining of three JJP MLAs and Ambala Mayor to BJP

Chandigarh News: जजपा के तीन विधायकों और अंबाला मेयर के भाजपा में आने से बदले टिकटों के समीकरण

Mon, 02 Sep 2024 12:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Equations of tickets changed due to joining of three JJP MLAs and Ambala Mayor to BJP
शक्ति रानी के रूप में भाजपा को मिला मजबूत ब्राह्मण चेहरा
विज्ञापन

विनोद शर्मा और कार्तिकेय शर्मा ने नहीं ज्वाइन की भाजपा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जींद की रैली में भाजपा का दामन थामने वाले जजपा के तीन विधायकों और पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी व अंबाला नगर निगम की मेयर शक्ति रानी शर्मा के भाजपा का दामन थामने के बाद से भाजपा में टिकटों के समीकरण बदल गए हैं। संभावना है कि चारोंं नेताओं को भाजपा टिकट देकर विधानसभा चुनाव में उतारे।
इनमें जोगीराम सिहाग को बरवाला, अनूप धानक को उकलाना और रामकुमार गौतम को नारनौंद से उतारे जा सकते हैं। हालांकि, नारनौंद से पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु पहले से मजबूत दावेदार हैं, लेकिन चर्चा है कि उनकी सीट बदली जा सकती है। इसी प्रकार, हरियाणा जन चेतना पार्टी के प्रमुख विनोद शर्मा की पत्नी के भाजपा में जाने से तस्वीर साफ हो गई है कि शर्मा परिवार भाजपा के साथ आ गया है। हालांकि, इस दौरान केवल शक्ति रानी शर्मा ने ही भाजपा ज्वाइन की है। हालांकि उनके बेटे और राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा भी मंच पर मौजूद रहे, लेकिन विनोद शर्मा नहीं दिखे।
विज्ञापन

विनोद शर्मा अंबाला सिटी से मजबूत दावेदार हैं और पहले यहां से विधायक भी रहे हैं। शक्ति रानी शर्मा के भाजपा में आने से साफ हो गया है कि वह चुनाव लड़ सकती हैं और भाजपा उनको टिकट दे सकती है। शर्मा को भाजपा में शामिल कर भाजपा जीटी रोड पर ब्राह्मण समाज को साधने की कोशिश में है, क्योंकि विनोद शर्मा का ब्राह्मण समाज पर खासा प्रभाव है। लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने भाजपा के लिए खुलेतौर पर ब्राह्मण सम्मेलन किया था। 2019 में अंबाला सिटी से जीते असीम गोयल की सीट बदलकर पंचकूला की जा सकती है। भाजपा सूत्रों के अनुसार चारों नेताओं को टिकट का आश्वासन दिया गया है, उसके बाद ही उन्होंने भाजपा का दामन थामा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
दुष्कर्म का केस दर्ज होने से सुरजाखेड़ा की ज्वाइनिंग अधर में
दुष्कर्म के आरोप में फंसे नरवाना से जजपा विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा की ज्वाइनिंग अधर में लटक गई है। पहले वह भाजपा में शामिल होने वाले थे, लेकिन ऐन मौके पर उनके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद भाजपा ने उनसे किनारा कर लिया है। जजपा से वह पहले ही बगावत कर चुके हैं और कांग्रेस भी उनसे दूरी बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed