{"_id":"59e060477d53dfd969c18a2a19d3ad67","slug":"entry-level-admission-admission-date-near-last-two-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावक रहें तैयार, दाखिले के लिए आवेदन को बचे सिर्फ 2 दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावक रहें तैयार, दाखिले के लिए आवेदन को बचे सिर्फ 2 दिन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Wed, 16 Dec 2015 01:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के 80 से अधिक प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में एंट्री लेवल की सात हजार सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन फार्म जमा करने का अंतिम दौर शुरू हो चुका है। अभिभावकों के पास आवेदन फार्म जमा करने के लिए सिर्फ 17 और 18 दिसंबर (दो दिन) ही बचे हैं। मंगलवार को भी आवेदन फार्म जमा करने के लिए अधिकतर स्कूलों में अभिभावकों की भीड़ रही। 16 दिसंबर स्कूलों में छुट्टी घोषित हो चुकी है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार पिछले सालों की तुलना में इस बार आवेदन फार्म 10 से 20 फीसदी अधिक आने की उम्मीद है। प्राइवेट और कान्वेंट स्कूलों में पिछले साल के मुकाबले 60 फीसदी तक आवेदन फार्म जमा हो चुके हैं। अंतिम दो दिन चार कॉन्वेंट स्कूलों में आवेदन फार्म जमा करने के लिए अभिभावकों की खूब दौड़ लगेगी।
विज्ञापन
भवन विद्यालय में सबसे अधिक 1400 आवेदन हुए जमा
सेक्टर-33 स्थित भवन विद्यालय (जूनियर विंग) स्कूल में मंगलवार तक 1400 से अधिक आवेदन फार्म जमा हुए हैं। प्री-नर्सरी की 90 सीटों के लिए पिछले साल 1700 से अधिक आवेदन आए थे।
विज्ञापन
17 और 18 दिसंबर को 9 से 11 बजे तक फार्म जमा होंगे । सेक्टर-26 स्थित सेंट जोन्स स्कूल में 160 सीटों के लिए 400 आवेदन जमा हुए हैं। स्कूल प्रवक्ता निधि के अनुसार मंगलवार को 70 से अधिक आवेदन आए हैं। उन्होंने कहा कि आखरी दो दिन भीड़ उमड़ेगी। जानकारी अनुसार सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल में 500 से अधिक और सेंट एंस में 700 के करीब आवेदन फार्म जमा हो चुके हैं।
अंतिम दो दिन दो घंटे ही जमा होंगे फार्म
चार कॉन्वेंट स्कूलों सेंट जोन्स,कार्मल कॉन्वेंट, सेक्रेड हार्ट और सेंट एंस में अंतिम दो दिन 9 से 10 बजे तक ही आवेदन फार्म जमा होंगे। सेक्टर-27 स्थित मोती राम स्कूल की प्रिंसिपल सरोज सावंत ने बताया कि 60 सीटों के लिए 200 से अधिक पेरेंट्स ने आवेदन फार्म लिए हैं। सेक्टर-14 पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित अंकुर स्कूल प्रिंसिपल रूपिंदर कौर ने बताया कि नर्सरी की 90 सीटों के लिए 400 से अधिक आवेदन फार्म जमा हो चुके हैं। 18 दिसंबर तक सुबह 9 से 1 बजे तक आवेदन फार्म जमा कराए जा सकते हैं।
सेंट कबीर में 1100 आवेदन जमा, 15 जनवरी लकी ड्रा
सेक्टर-26 स्थित सेंट कबीर में 10 दिसंबर तक ही आवेदन फार्म जमा लिए हैं। जबकि शिक्षा विभाग ने 18 दिसंबर तक आवेदन की तिथि निर्धारित की थी। स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर जीएस बख्शी ने बताया कि 90 सीटों के लिए 1100 से अधिक आवेदन आए हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन की तिथि के बारे में नोटिस में ही जानकारी दे दी गई थी। 15 जनवरी दोपहर 3.30 बजे रिजर्व सीटों को छोड़ अन्य सीटों के लिए लकी ड्रा होगा। पिछले सत्र में स्कूल में जनरल कोटे की करीब 20 सीटों के लिए लकी ड्रा हुआ था।
एंट्री लेवल पर दाखिले के लिए अभिभावकों के पास आवेदन के लिए अब सिर्फ 17 और 18 दिसंबर (दो दिन) का समय बचा है। ऐसे में आवेदन फार्म जमा करने के लिए अभिभावक इन बातों का विशेष ध्यान रखें।
-अभिभावक आखरी तिथि (18) दिसंबर का इंतजार नहीं करें।
-आवेदन फार्म जमा करने के लिए एक घंटा पहले स्कूल में पहुंचे।
-आवेदन फार्म भरते हुए सभी जानकारी सही और प्रमाण पत्र के साथ होनी चाहिए।
-कॉन्वेंट स्कूल में आवेदन लीगल साइट आवेदन फार्म पर ही स्वीकार किया जाएगा।
-आवेदन फार्म जमा करते हुए सभी ओरिजनल डॉक्यूमेंट दिखाने होंगे।
-कॉन्वेंट स्कूल के आवेदन फार्म पर लगने वाली फोटो एक महीने से पुरानी नहीं होनी चाहिए, फोटो पर तारीख भी लिखी होनी चाहिए।
-अभिभावक खुद ही आवेदन फार्म जमा करवाने के लिए जाएं।
-आवेदन फार्म जमा करने के बाद स्लिप लेना नहीं भूलें।