फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmer's son liner built in two million

किसान बेटे ने दो लाख में बनाया उड़नखटोला, कराएगा हवा की सैर

Fri, 18 Mar 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Fri, 18 Mar 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
Farmer's son liner built in two million
झज्जर के लड़के ने बनाई अनोखी मशीन - फोटो : अमर उजाला
झज्जर जिले के सेहलंगा गांव में एक किसान के 26 वर्षीय बेटे संदीप किसान देशी जुगाड़ से उड़ने वाली अनोखी मशीन तैयार की है। यह मशीन एक लीटर पेट्रोल में 6 मिनट तक आसमान में उड़ती है। इसे मिनि हैलीकप्टर या पैरागलाईडिंग फ्लाईग मशीन का नाम दिया गया है।
विज्ञापन


इस युवा ने चार साल की कड़ी मेहनत के बाद पैरागलाईडिंग फ्लाईग मशीन को आसमान में उड़ाने में सफलता पाई है। मशीन दिखने में भले ही साधारण लगती हो, लेकिन ये उड़ान गजब की भरती है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 26 साल के युवा सेहलंगा गांव निवासी संदीप ने रेवाडी आईटीआई से मोटर मकैनिक की ट्रेड से पढ़ाई की है। बाद में उन्होंने बीए किया। वहीं 2013 में संदीप का हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद सलेक्शन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस में ज्वाइनिंग होने के बाद भी संदीप के फ्लाइंग मशीन बनाने का जनून कम नहीं हुआ। संदीप जब भी घर में छुट्टी आता तभी वो अपनी मशीन के काम में लग जाता था।

टंकी फुल तो 30 मिनट हवा की सैर
इस अनोखी मशीन में संदीप ने बाइक का इंजन लगाया है। इसके अलावा लकड़ी के पंखे लगाए हैं। साथ ही साथ छोटे टायर लगाए हैं। इसका मतलब ये है कि संदीप ने वही चीजें इसमें लगाई है। जो बाजार में आसानी से मिलते हैं।

अब आपको बता दें कि ये मशीन पेट्रोल से उड़ती है। इसमें पांच लीटर का टैंक है। एक लीटर में ये मशीन छह मिनट तक उड़ती है यानी कुल मिलाकर इस मशीन की टंकी फुल होने के बाद आप 30 मिनट तक आसमान में उड़ सकते हैं।

दादा से किया था हवा में उड़ाने का वादा

Farmer's son liner built in two million
झज्जर के लड़के ने बनाई अनोखी मशीन - फोटो : अमर उजाला
सेहलंगा गांव के संदीप को शुरू से ही हवा में उड़ने का शौक था। अब वह उस मुकाम पर पहुंच गया है। हालांकि इस पहले भी उसने एक ऐसी ही मशीन तैयार की थी, लेकिन वो ट्रायल के दौरान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बावजूद भी उसने हिम्मत नहीं हारी। फिर से पैरागलाडिंग फ्लांईग मशीन बनाने का निर्णय लिया और आज वो कामयाब हो ही गया।

संदीप ने अपने दादा से वादा किया था कि बड़ा होकर अपने हाथ से बनाई फ्लाईंग मशीन बनाकर उनको हवा में उड़ाएंगे। फिलहाल इस मशीन में केवल एक ही व्यक्ति बैठ सकता है, लेकिन संदीप ने दावा किया है कि तीन महीने में यह मशीन तीन लोगों को लेकर उड़ेगी। सबसे पहले वो अपने दादाजी को ही बैठाएगा।

बोले पिता-रातभर लगा रहता था
संदीप के पिता सुरेश कुमार ने बताया कि संदीप देर रात इस मशीन को बनाता रहता था। हमारे मना करने के बावजूद भी संदीप मशीन पूरा करने में लगा रहता था। वही संदीप के दादा समुद्र सिंह ने कहा कि उसे पक्का विश्वास है कि संदीप उसे हवा में जरूर सैर कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed