फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Encroachment online successful commissioner corporation gave instructions start system

28 से अतिक्रमण के होंगे ऑनलाइन चालान, ट्रायल रहा सफल, निगम के ज्वाइंट कमिश्नर ने सिस्टम शुरू करने के दिए निर्देश

Tue, 22 Sep 2020 11:06 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Encroachment online successful commissioner corporation gave instructions start system
चंडीगढ़। 28 सितंबर से शहर में अतिक्रमण करने वाले वेंडर्स और दुकानदार चालान कटने के बाद मौके पर ही भुगतान कर सकेंगे। नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर सौरभ अरोड़ा ने ई-चालान करने का सिस्टम शुरू करने का निर्देश दे दिया है। इसका ट्रायल भी अब सफल हो चुका है। शहर में प्रतिदिन अतिक्रमण हटाने वाला दस्ता 100 से ज्यादा चालान करता है।
विज्ञापन

ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि अभी चालान के बाद लोग जुर्माना भरने के लिए निगम आते हैं। उसके बाद सामान लेने औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्टोर में जाते हैं। इससे समस्या होती है। कई बार सामान बदलने की भी शिकायत मिलती है। अब निगम ने इस संबंध में एप तैयार किया है। यह लिंक सब-इंस्पेक्टरों को जारी कर दिया है। इसमें अतिक्रमण की तस्वीर डालने के बाद दुकानदार और वेंडर का मोबाइल नंबर लिया जाएगा और चालान की रसीद मौके पर ही दुकानदार के मोबाइल पर आ जाएगी जिसके बाद दुकानदार मौके पर ही जुर्माना भर सकता है। उसका सामान जब्त करके अतिक्रमण हटाओ दस्ता औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्टोर पर ले जाएगा। स्टोर में सामान जाने के बाद फिर दुकानदार को पुरानी प्रक्रिया अपनाते हुए ही सामान छुड़वाना होगा। जुर्माने की राशि भी पहले से तय है। इस एप से दस्ते के सब-इंस्पेक्टर को यह भी पता चल जाएगा कि इससे पहले कितनी बार दुकानदार और वेंडर का चालान हो चुका है। रजिस्टर्ड और अनरजिस्टर्ड वेंडर्स के जुर्माने के की जो राशि है, उसकी भी जानकारी पहले से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed