फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Employment Corporation has prepared a foolproof system, 3248 posts are being filled

Job: विभागों-निगमों की कच्ची भर्तियों में बैकडोर एंट्री के रास्ते बंद, रोजगार निगम का फुलप्रूफ सिस्टम तैयार

Thu, 25 Aug 2022 10:15 AM IST
शाहरुख खान यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 25 Aug 2022 10:15 AM IST
सार

निगम 46 विभागों की मांग पर 3248 कर्मचारी उपलब्ध करवा रहा है, जिनमें चहेतों को न लगवा पाने वालों की बैचेनी बढ़ी हुई है। चारों ओर सिफारिश लगाने के बावजूद जवाब ना में ही मिल रहा है।

विज्ञापन
Employment Corporation has prepared a foolproof system, 3248 posts are being filled
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों की कच्ची भर्तियों में बैकडोर एंट्री के सारे रास्ते बंद हो गए हैं। हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने ऐसा फुलप्रूफ सिस्टम तैयार किया है कि बिना योग्यता नौकरी लग ही नहीं सकती। निगम के पोर्टल पर पंजीकरण से लेकर नियुक्ति तक की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन ही है।
विज्ञापन


निगम 46 विभागों की मांग पर 3248 कर्मचारी उपलब्ध करवा रहा है, जिनमें चहेतों को न लगवा पाने वालों की बैचेनी बढ़ी हुई है। चारों ओर सिफारिश लगाने के बावजूद जवाब ना में ही मिल रहा है। निगम के अधीन अब तक 61 हजार कर्मचारी आ चुके हैं, ये आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत पहले से विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत थे। अब इन्हें निगम के पे-रोल पर कर दिया गया है।
विज्ञापन


अब तक विभागों, उपक्रमों में नौकरियों के नाम पर रेवड़ियां बंटती रही। रसूखदार अपने चहेतों को योग्यता पूरी न होने पर भी दबाव बनाकर लगवा ले गए। डीसी रेट की नौकरियों में सबसे अधिक सिफारिश चली। ठेकेदार प्रथा को खत्म करने के लिए गठित रोजगार निगम ने अस्तित्व में आते ही पिछले दरवाजे की सारी भर्तियों पर अंकुश लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुभवी कर्मियों को पहले तरजीह
रोजगार निगम नौकरियों में अनुभवी कर्मियों को तरजीह दे रहा है। विभागों से आने वाली कर्मचारियों की मांग को निगम अपने पोर्टल पर अपलोड करता है। पोर्टल पर पंजीकृत व्यक्तियों के अनुभव प्रमाण पत्र का सत्यापन संबंधित विभाग के आहरण एवं वितरण अधिकारी से सत्यापित करवाया जाता है। उसके बाद शैक्षणिक दस्तावेज जांचकर संबंधित व्यक्ति को मोबाइल पर नौकरी का मैसेज भेजा जाता है। उसे स्वीकार करने पर नियुक्ति पत्र भी ऑनलाइन ही मिलता है।
 

2412 को ऑफर लेटर दिया, 1443 ज्वाइन कर चुके: पांडेय

कौशल रोजगार निगम के सीईओ डॉ. अनंत प्रकाश पांडेय ने बताया कि कच्ची नौकरियां प्रदान करने में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। विभागों की मांग पर 3200 से अधिक कर्मचारी मुहैया करा रहे हैं। 2412 को ऑफर लेटर दिया है, जिनमें से 1443 ने ज्वाइन कर लिया है।

अभी पोर्टल पर पंजीकृत अनुभवी कर्मियों को तवज्जो दे रहे हैं। अनुभवी कर्मी न मिलने पर खाली पद भरने के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा। विभागों, उपक्रमों से आए कर्मचारियों के लिए पे-प्रोटेक्शन नियम भी लागू किया है। 61 हजार कर्मियों को अब तक 350 करोड़ रुपये वेतन सीधा खाते में प्रदान कर चुके हैं।

किन विभागों में भरे जा रहे कौन से पद
पदनाम               कुल पद    भरे गए
सहायक लाइनमैन     482       350
योग सहायक           605      353
कला शिक्षा सहायक    733      146
ईएसआई कर्मचारी     166        70
एनएचएम कर्मी        578       248
जेल कर्मी              30         24
बिजली कर्मी          482       225
परिवहन कर्मी          55         34
निकाय कर्मी            58        21
चिकित्सा शिक्षा कर्मी   32        11
सचिवालय स्थापना कर्मी 27      13
तकनीकी शिक्षा कर्मी     12        6    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed