{"_id":"6306f7d450b20802316c4d31","slug":"employment-corporation-has-prepared-a-foolproof-system-3248-posts-are-being-filled","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Job: विभागों-निगमों की कच्ची भर्तियों में बैकडोर एंट्री के रास्ते बंद, रोजगार निगम का फुलप्रूफ सिस्टम तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Job: विभागों-निगमों की कच्ची भर्तियों में बैकडोर एंट्री के रास्ते बंद, रोजगार निगम का फुलप्रूफ सिस्टम तैयार
Thu, 25 Aug 2022 10:15 AM IST
शाहरुख खान
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 25 Aug 2022 10:15 AM IST
सार
निगम 46 विभागों की मांग पर 3248 कर्मचारी उपलब्ध करवा रहा है, जिनमें चहेतों को न लगवा पाने वालों की बैचेनी बढ़ी हुई है। चारों ओर सिफारिश लगाने के बावजूद जवाब ना में ही मिल रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों की कच्ची भर्तियों में बैकडोर एंट्री के सारे रास्ते बंद हो गए हैं। हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने ऐसा फुलप्रूफ सिस्टम तैयार किया है कि बिना योग्यता नौकरी लग ही नहीं सकती। निगम के पोर्टल पर पंजीकरण से लेकर नियुक्ति तक की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन ही है।
निगम 46 विभागों की मांग पर 3248 कर्मचारी उपलब्ध करवा रहा है, जिनमें चहेतों को न लगवा पाने वालों की बैचेनी बढ़ी हुई है। चारों ओर सिफारिश लगाने के बावजूद जवाब ना में ही मिल रहा है। निगम के अधीन अब तक 61 हजार कर्मचारी आ चुके हैं, ये आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत पहले से विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत थे। अब इन्हें निगम के पे-रोल पर कर दिया गया है।
अब तक विभागों, उपक्रमों में नौकरियों के नाम पर रेवड़ियां बंटती रही। रसूखदार अपने चहेतों को योग्यता पूरी न होने पर भी दबाव बनाकर लगवा ले गए। डीसी रेट की नौकरियों में सबसे अधिक सिफारिश चली। ठेकेदार प्रथा को खत्म करने के लिए गठित रोजगार निगम ने अस्तित्व में आते ही पिछले दरवाजे की सारी भर्तियों पर अंकुश लगा दिया।
विज्ञापन
अनुभवी कर्मियों को पहले तरजीह
रोजगार निगम नौकरियों में अनुभवी कर्मियों को तरजीह दे रहा है। विभागों से आने वाली कर्मचारियों की मांग को निगम अपने पोर्टल पर अपलोड करता है। पोर्टल पर पंजीकृत व्यक्तियों के अनुभव प्रमाण पत्र का सत्यापन संबंधित विभाग के आहरण एवं वितरण अधिकारी से सत्यापित करवाया जाता है। उसके बाद शैक्षणिक दस्तावेज जांचकर संबंधित व्यक्ति को मोबाइल पर नौकरी का मैसेज भेजा जाता है। उसे स्वीकार करने पर नियुक्ति पत्र भी ऑनलाइन ही मिलता है।

2412 को ऑफर लेटर दिया, 1443 ज्वाइन कर चुके: पांडेय
कौशल रोजगार निगम के सीईओ डॉ. अनंत प्रकाश पांडेय ने बताया कि कच्ची नौकरियां प्रदान करने में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। विभागों की मांग पर 3200 से अधिक कर्मचारी मुहैया करा रहे हैं। 2412 को ऑफर लेटर दिया है, जिनमें से 1443 ने ज्वाइन कर लिया है।
अभी पोर्टल पर पंजीकृत अनुभवी कर्मियों को तवज्जो दे रहे हैं। अनुभवी कर्मी न मिलने पर खाली पद भरने के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा। विभागों, उपक्रमों से आए कर्मचारियों के लिए पे-प्रोटेक्शन नियम भी लागू किया है। 61 हजार कर्मियों को अब तक 350 करोड़ रुपये वेतन सीधा खाते में प्रदान कर चुके हैं।
किन विभागों में भरे जा रहे कौन से पद
पदनाम कुल पद भरे गए
सहायक लाइनमैन 482 350
योग सहायक 605 353
कला शिक्षा सहायक 733 146
ईएसआई कर्मचारी 166 70
एनएचएम कर्मी 578 248
जेल कर्मी 30 24
बिजली कर्मी 482 225
परिवहन कर्मी 55 34
निकाय कर्मी 58 21
चिकित्सा शिक्षा कर्मी 32 11
सचिवालय स्थापना कर्मी 27 13
तकनीकी शिक्षा कर्मी 12 6