फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Employees will get promotion and leave through E service book in Haryana

Haryana: 2.65 लाख कर्मियों को ई-सर्विस बुक से मिलेगी पदोन्नति व छुट्टी, हजारों कर्मचारियों को होगा सत्यापन

Mon, 14 Nov 2022 11:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 14 Nov 2022 11:41 PM IST
सार

सभी विभागाध्यक्षों को जल्दी कर्मचारियों की सर्विस बुक सत्यापित करवाने का निर्देश दिया गया है। इन निर्देशों की सख्त अनुपालना न होने पर सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली पोर्टल पर विभिन्न विभागों, बोर्ड और निगम के कर्मचारियों की सेवा संबंधित सभी गतिविधियों और डिजिटल सर्विस बुक को अपलोड किया गया है।

विज्ञापन
Employees will get promotion and leave through E service book in Haryana
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हरियाणा के 2.65 लाख कर्मचारियों को अब पदोन्नति और छुट्टियां ई-सर्विस बुक के जरिये मिलेंगी। मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) पोर्टल पर करीब 2.32 लाख कर्मचारियों की ई-सर्विस बुक सत्यापित कर ली गई है। बाकी बचे 33 हजार कर्मचारियों को 30 नवंबर तक अपनी सर्विस बुक का सत्यापन करवाना होगा।

विज्ञापन


मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को अब पदोन्नति और छुट्टियों के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। अब यह सुविधा ई-सर्विस बुक के माध्यम से ऑनलाइन मिलेगी। मुख्य सचिव ने सोमवार को यहां मानव संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ एचआरएमएस पोर्टल के संबंध में समीक्षा बैठक की। 30 नवंबर के बाद जिन कर्मचारियों की सर्विस बुक सत्यापित नहीं होगी, उनका वेतन रुक सकता है।
विज्ञापन


सभी विभागाध्यक्षों को जल्दी कर्मचारियों की सर्विस बुक सत्यापित करवाने का निर्देश दिया गया है। इन निर्देशों की सख्त अनुपालना न होने पर सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली पोर्टल पर विभिन्न विभागों, बोर्ड और निगम के कर्मचारियों की सेवा संबंधित सभी गतिविधियों और डिजिटल सर्विस बुक को अपलोड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोर्टल पर एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (आईएफएमएस) के ई-वेतन प्रणाली के साथ एकीकृत वर्क फ्लो सहित कर्मचारियों की जानकारी 24 घंटे उपलब्ध है। एचआरएमएस पर उपलब्ध डाटा से सरकार किसी भी मामले में सही निर्णय ले सकती है। साथ ही कर्मचारियों के लिए योजनाएं बनाने, भर्ती, नियुक्ति, पदोन्नति, एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन, सेवा विस्तार और कौशल के आधार पर कर्मचारियों के स्थानांतरण में भी मदद मिलती है।


सेवानिवृत्ति के बाद भी कर्मचारियों के लिए मददगार
एचआरएमएस पर ई-सर्विस बुक में कर्मचारी के मूल विवरण, नियुक्ति विवरण, सेवा सत्यापन, अवकाश, ऋण व अग्रिम विवरण, एसीआर, संपत्ति विवरण भी शामिल हैं। सेवानिवृत्ति के बाद अपने सेवा रिकॉर्ड के बारे में भी कर्मचारी आसानी से जान सकेंगे। अभी उन्हें विवरण प्राप्त करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed