{"_id":"635900d539fa524fd4628339","slug":"employees-union-extends-strike-in-haryana-till-october-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Strike in Haryana: हरियाणा में तीन दिन और नहीं उठेगा कचरा, कर्मचारी संघ ने 29 अक्तूबर तक बढ़ाई हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Strike in Haryana: हरियाणा में तीन दिन और नहीं उठेगा कचरा, कर्मचारी संघ ने 29 अक्तूबर तक बढ़ाई हड़ताल
Wed, 26 Oct 2022 03:15 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 26 Oct 2022 03:15 PM IST
सार
नगर पालिका कर्मचारी संघ का दावा है कि प्रदेश में 40 हजार के करीब नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिकाओं के कच्चे व पक्के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। शहरों व कस्बों में कचरे के ढेर लग गए हैं। बावजूद इसके सरकार मांगों को पूरा नहीं कर रही है।
विज्ञापन
रोहतक में हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते सर्व कर्मचारी संघ के नेता सुभाष लांबा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के शहर व कस्बे में सड़ रहा कचरा अब तीन दिन और नहीं उठेगा, क्योंकि नगर पालिका कर्मचारी संघ ने 29 अक्तूबर तक हड़ताल बढ़ाने का निर्णय लिया है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने बयान जारी कर कहा है कि सरकार कर्मचारियों की मांगों के प्रति सकारात्मक नहीं है। मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे मामले में हस्तक्षेप कर कर्मचारियों की मांगों को पूरा करें। तभी हड़ताल खत्म होगी।
विज्ञापन
नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर 19 अक्तूबर से प्रदेश में हड़ताल का आह्वान किया गया था। प्रदेश के शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के साथ हुई वार्ता विफल होने के बाद संघ ने हड़ताल 23 अक्तूबर तक बढ़ा दी थी। बातचीत आगे न बढ़ने पर फिर हड़ताल 26 अक्तूबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। अब 26 अक्तूबर को नगर पालिका कर्मचारी संघ ने 29 अक्तूबर तक हड़ताल बढ़ा दी है।
विज्ञापन
शहरों व कस्बों में कचरे के लगे ढेर
नगर पालिका कर्मचारी संघ का दावा है कि प्रदेश में 40 हजार के करीब नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिकाओं के कच्चे व पक्के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। शहरों व कस्बों में कचरे के ढेर लग गए हैं। बावजूद इसके सरकार मांगों को पूरा नहीं कर रही है। न ही अभी तक बातचीत के लिए नगर पालिका कर्मचारी संघ को बुलाया गया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री का कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती, सफाई कर्मियों की लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन