Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Employees staged a protest while dressed in black.

Chandigarh News: काले कपड़े पहन कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन

Sun, 08 Nov 2026 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Employees staged a protest while dressed in black.
- सेक्टर-32 के वाटर वर्क्स में को-ऑर्डिनेशन कमेटी के बैनर तले कर्मचारियों ने जताया विरोध
विज्ञापन

- लंबित वेतन, एरियर और दो प्रतिशत बढ़े डीसी रेट का लाभ जारी करने की मांग
- मांगें पूरी नहीं होने पर संघर्ष तेज करने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। दिवाली से पहले लंबित वेतन, एरियर और बोनस नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने शनिवार को सेक्टर-32 स्थित वाटर वर्क्स में काले कपड़े पहनकर रोष प्रदर्शन किया। को-ऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।कमेटी के प्रधान सतिंदर सिंह और महासचिव राकेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। एक अप्रैल 2026 से लागू दो प्रतिशत बढ़े डीसी रेट का लाभ और उसका बकाया भी जारी नहीं किया गया है। बोनस का भुगतान भी लंबित है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदारों के बिल मंजूर करने में तेजी दिखाई जाती है, लेकिन कर्मचारियों की देनदारियों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने बताया कि 28 अक्तूबर को सेक्टर-17 में सांकेतिक भूख हड़ताल भी की गई थी। कमेटी ने दिवाली से पहले सभी बकाया भुगतान और बोनस देने की मांग की। साथ ही बोनस की पात्रता के लिए वेतन सीमा 50 हजार रुपये करने की मांग दोहराई। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed